IPL 2025 Points Table: सीएसके बनाम केकेआर के बीच आईपीएल 2025 में 11 अप्रैल को खेले गए मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल बदल गया है। इस मैच में केकेआर ने सीएसके को 8 विकेट से धूल चटाई और 2 अंक हासिल कर लिए। सीएसके और केकेआर को ये मैच जीतना काफी जरूरी था। हार के बाद सीएसके को तगड़ा नुकसान हुआ है, जबकि केकेआर को तगड़ा फायदा हुआ है। केकेआर छठे पायदान से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
सीएसके बाहर होने की कागार पर
सीएसके के लिए अब एक हार उसे प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। फिलहाल अंक तालिका में सीएसके 6 मैच में 5 हार और 1 जीत के साथ 9वें पायदान पर है। सीएसके के पास केवल 2 अंक है। वहीं केकेआर की बात करें तो टीम, खेले गए 6 मैच में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर को 3 पायदान का फायदा हुआ है। सीएसके ने आईपीएल 2025 का पहला मैच मुबंई इंडियंस के खिलाफ जीता था। इसके बाद सीएसके को लगातार 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा।
ऐसा है टॉप 10 का हाल
जीटी फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर है। जीटी 5 मैच में 4 जीत के साथ 8 अंक के साथ पहले नंबर पर विराजमान है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि केकेआर 6 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर आरसीबी 6 अंक साथ अपना खूंटा गाड़े हुए है। पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स 6 अंक के साथ बनी हुई है। जबकि छठे स्थान पर लखनऊ 4 अंक के साथ विराजमान है। सातवें नंबर पर राजस्थान है, जिसे 2 जीत और 3 हार मिली है। आठवें पायदान पर मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ बनी हुई है। नौवें स्थान पर सीएसके है, जिसके पास 2 अंक है, जबकि हैदराबाद 2 अंक के साथ आखिरी पायदान पर बरकरार है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: जंगल में की प्रैक्टिस, महीनों फोन से रहे दूर, ऐसी है प्रियांश आर्य की अनसुनी कहानी
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 mins agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
41 mins agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
44 mins agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
3 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
3 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
3 hrs agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines