IPL 2025 KKR vs SRH: आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 15वां मैच शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों टीमों का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। दोनों टीमों ने अभी तक 3-3 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में हार और 1-1 मैचों में जीत मिली है। जहां पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को मुंबई इंडियंस तो सनराइजर्स हैदराबाद को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स को अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है ऐसे में अब कप्तान पैट कमिंस प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकते हैं। ईडन गार्डन्स की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए कमिंस ये फैसला कर सकते हैं।
राहुल चाहर को मिल सकता है मौका
स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर को अभी तक आईपीएल 2025 में एक भी मैच खेलने को मौका नहीं मिला है। सनराइजर्स की तरफ से अभी 2 स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा और जीशान अंसारी को खेलते हुए देखा गया इसके अलावा पार्ट टाइम के तौर पर अभिषेक शर्मा ने भी थोड़ी बहुत गेंदबाजी की है। अब केकेआर के खिलाफ राहुल चाहर की सनराइजर्स हैदराबाद की एंट्री हो सकती है। राहुल ने अभी तक 78 मैचों में 75 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: विराट कोहली की चोट पर आया बड़ा अपडेट, कोच ने कर दिया बड़ा खुलासा
पहले 2 मैचों में एडम जैम्पा को खेलते हुए देखा गया था जो ज्यादा असरदार साबित नहीं हुए थे। 2 मैचों में जैम्पा महज 2 ही विकेट चटका पाए थे। इसके बाद तीसरे मैच में वियान मुल्डर को मौका मिला था, जिनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। वियान को महज 1 ही ओवर डालने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 16 रन खर्च किए थे।
KKR के खिलाफ SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, जीशान अंसारी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: सूर्यकुमार यादव की पत्रकार से हुई लड़ाई! जानें क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
51 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines