Kolkata Knight Riders IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए BCCI ने रिटेंशन पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद से ही फ्रेंचाइजियों में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, लोग भी तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप से बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स अपने दिग्गज खिलाड़ी को रिलीज करने जा रही है। इस दिग्गज खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने पिछले ऑक्शन में तकरीब 25 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। जिससे इस दिग्गज खिलाड़ी को आईपीएल के इतिहास का अब तक का सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर पहचाना जाता है।
कौन है ये खिलाड़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स का ये स्टार खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं। मिचेल स्टार्क को केकेआर ने आईपीएल-2024 से पहले नीलामी में 24.75 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। इस रकम के साथ स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। शुरुआती दौर में खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्हें टीम की प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद स्टार्क ने शानदार अंदाज में वापसी की और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। स्टार्क ने फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी अपने नाम किया था।
केकेआर क्यों करेगी स्टार्क को रिलीज
मिचेल स्टार्क की गिनती दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में होती है। वह ऐसे गेंदबाज हैं, जो अपनी गेंदबाजी के दम से मैच का रुख पलट सकते हैं। लेकिन स्टार्क को रिटेन करना केकेआर को भारी पड़ सकता है। क्योंकि अगर केकेआर मिचेल स्टार्क को रिटेन करती है तो फ्रेंचाइजी के पर्स का करीब 21 प्रतिशत हिस्सा पहले ही कम हो जाएगा। ऐसे में बची हुई 79 प्रतिशत की रकम से KKR को बाकी पूरी टीम तैयार करनी होगी। अब ऐसे में केकेआर के पास एक ऑप्शन ये भी है कि वह मिचेल स्टार्क को रिलीज करके उन्हें राइट टू मैच (RTM) के विकल्प का इस्तेमाल करके कुछ कम रकम में टीम में बरकरार रखे। मीडिया रिपोर्ट्स में इसी तरह के दावे भी किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘सिर्फ विराट कोहली को रिटेन करेगी RCB…’ पूर्व दिग्गज का चौंकाने वाला बयान
ये भी पढ़ें:- BCCI ने बदला राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का नाम, जानें NCA की जगह अब क्या होगी पहचान
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines