IPL 2025: ‘जम्मू एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज उमरान मलिक को बड़ा झटका लगा है। वह आगामी आईपीएल सत्र में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। इस बात की पुष्टि कोलकाता नाइट राइडर्स ने की है। गत विजेता टीम ने उमरान की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन साकरिया को शामिल किया है। साकरिया 75 लाख रुपये की कीमत पर केकेआर टीम का हिस्सा बने हैं।
हैदराबाद टीम का थे हिस्सा
उमरान मलिक इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। 25 वर्षीय इस तेज गेंदबाज को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछली मेगा नीलामी में 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था। उमरान 2021 में सनराइजर्स से जुड़े थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। उन्होंने एसआरएच के लिए 26 मैचों में 29 विकेट लिए थे। हालांकि, पिछले संस्करण में उन्हें केवल एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें वह कोई विकेट हासिल नहीं कर सके।
इस खिलाड़ी को मिला मौका
चेतन सकारिया ने आईपीएल में अपना डेब्यू राजस्थान रॉयल्स के लिए किया था। हालांकि, राजस्थान ने उन्हें आईपीएल 2024 से पहले रिलीज कर दिया था। पिछले सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया और मेगा ऑक्शन में भी कोई टीम उन पर दांव नहीं लगी। अब उमरान मलिक के रिप्लेसमेंट के रूप में उन्हें एक बेहतरीन मौका मिला है कि वे एक बार फिर अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करें।
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर की टीम
रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया.
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
3 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
4 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
5 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
5 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
6 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
7 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines