Ajinkya Rahane Injury Update: आईपीएल 2025 में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 14 रन से मात दी। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। दिल्ली की पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर जब वह शॉर्ट कवर पर फील्डिंग कर रहे थे, तब फाफ डु प्लेसिस का एक तेज शॉट सीधे उनकी उंगली पर लगा।
इसके बाद रहाणे दर्द में दिखे और तुरंत मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, मैच के बाद रहाणे ने कहा, ‘चोट गंभीर नहीं है, और मैं अगले मैच के लिए ठीक हो जाऊंगा।’ इससे KKR को राहत मिली होगी, क्योंकि प्लेऑफ के पहले उनका फिट रहना बेहद जरूरी है।
रहाणे ने खेली 26 रनों की पारी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में चोट लगने से पहले ही रहाणे की उंगलियों पर पट्टी बंधी हुई थी। मुंबई का यह बल्लेबाज आईपीएल 2025 में केकेआर के लिए लगातार रन बना रहा है। उनके नाम इस सीजन के 10 मैचों में 297 रन हैं। हालांकि दिल्ली के खिलाफ मंगलवार को उन्होंने 14 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बनाए। उनकी इस पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा।
यह भी पढ़ें: बीच मैदान कुलदीप यादव ने जड़ा रिंकू सिंह को तमाचा, उतर गया KKR के बल्लेबाज का चेहरा, वीडियो वायरल
ऐसा रहा मैच का हाल
इस सीजन में दिल्ली को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार की वजह से केकेआर ने दिल्ली को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहंचने से रोक दिया है। केकेआर ने डीसी को 190/9 पर रोककर 14 रन से जीत दर्ज की। दिल्ली के लिए विपराज निगम ने 19 गेंदों में 38 रन बनाकर दिल्ली को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन यह काफी नहीं था। फाफ डु प्लेसिस 45 गेंदों में 62 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: दिल्ली की लगातार दूसरी हार ने बनाया Points Table को रोमांचक, जानिए जीत के बाद कहां पहुंची KKR
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
26 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
29 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
45 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines