Rohit Sharma Record In Playoffs: आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, जहां शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से होगा। पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाली गुजरात की टीम ने आखिरी दो लीग स्टेज मैच हारकर खुद को मुसीबत में डाल दिला है। टीम को अब मुंबई से भिड़ना है, जिससे कोई भी प्लेऑफ जैसे बड़े मुकाबले में भिड़ना पसंद नहीं करता। इस मैच में एक बार फिर सबकी निगाहें दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा पर होंगी, जो अकेले दम पर मैच का रिजल्ट बदलने का दम रखते हैं।
हालांकि खुद रोहित प्लेऑफ में अपने आंकड़ों को देखकर निराश होंगे। उन्होंने अब तक 21 आईपीएल प्लेऑफ मैचों में 15.80 की औसत से सिर्फ 316 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 108.96 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हैरानी वाली बात यह है कि रोहित ने अब तक प्लेऑफ में कोई सेंचुरी नहीं जड़ी हैं, जहां उनके बल्ले से सिर्फ दो फिफ्टी निकली हैं।
रोहित करना चाहेंगे अपने आंकड़ों में सुधार
भारत को टी-20 वर्ल्ड कप और चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले रोहित का प्लेऑफ में बेस्ट स्कोर 68 रन है, जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ साल 2020 में बनाया था। इन रिकॉर्ड्स को देखते हुए रोहित इस बार इसमें निश्चित तौर पर सुधार करना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस से रयान रिकल्टन और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी वापस अपनी-अपनी नेशनल टीम से जुड़ चुके हैं, ऐसे में रोहित के सामने दोहरी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार दिखा ऐसा नजारा
IPL 2025 में रोहित का रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 में रोहित का फॉर्म उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां उन्होंने 13 पारियों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। वह 329 रन के साथ मुंबई इंडियंस के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस सीजन में उनसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव और रिकल्टन ने बनाए हैं। हालांकि जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आखिरी अर्धशतक के बाद से रोहित ने दो सिंगल डिजिट स्कोर और बनाए हैं, साथ ही पंजाब किंग्स के खिलाफ 24 रनों की पारी खेली है।।
गुजरात के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित के रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने शुभमन गिल की टीम के खिलाफ सात पारियों में 20 की औसत से 140 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 137.25 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मिले वैभव सूर्यवंशी, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
7 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines