IPL 2025 MI vs GT: आईपीएल 2025 में बीती रात मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। बारिश से बाधित से इस मैच को गुजरात ने 3 विकेट से अपने नाम किया। एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन ऐसा हो न सका। वहीं हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि आखिर टीम से कहां चूक हो गई?
हार के बाद क्या बोले कप्तान हार्दिक पांड्या?
गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा “मुझे लगता है कि हमने वास्तव में अच्छा संघर्ष किया, हम एक टीम के रूप में आगे बढ़ते रहे। मुझे लगता है कि यह 150 रन का विकेट नहीं था, लेकिन हम 25 रन से पीछे रह गए। गेंदबाजों को श्रेय जाता है क्योंकि वे पूरी पारी के दौरान लड़ते रहे।”
आगे हार्दिक ने कहा “कैच छूटने से आपको तकलीफ होती है, लेकिन कैच ने हमें ज्यादा परेशान नहीं किया। मैदान में अपना 120 प्रतिशत देने और हार न मानने वाले लड़कों से वास्तव में खुश हूं। पहली पारी में मैदान गीला नहीं था, लेकिन हमारे लिए यह मुश्किल था क्योंकि बारिश आती रही, हमें खेल खेलना था और हमने ऐसा किया।”
गुजरात ने 3 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। वहीं बारिश के चलते गुजरात के सामने 147 रन का टारगेट था। इस लक्ष्य को गुजरात ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन दिल ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- MI vs GT: रोमांचक मैच में जीत के साथ गुजरात ने लगाया मुंबई के विजय रथ पर ब्रेक, वानखेड़े में 3 विकेट से मारी बाजी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
51 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
4 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
5 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines