हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2025: RCB की जीत ने लाई मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के चेहरे पर खुशी, वजह है बेहद खास

IPL 2025 के पहले मैच में आरसीबी ने केकेआर को सात विकेट से पीट दिया। बेंगलुरु की जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी खुश दिखाई दिए।

विज्ञापन
RCB Hardik Pandya

IPL 2025: फैंस को जैसी उम्मीद थी, आईपीएल 2025 के पहले मैच में ठीक वैसा ही देखने को मिला है। रनों की बारिश की बीच इस मैच में रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सात विकेट से पीट दिया। कोलकाता के गढ़ ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में आरसीबी की जीत में लेफ्ट आर्म स्पिनर क्रुणाल पांड्या का अहम योगदान रहा, जिन्होंने गेंद से धमाल मचाते हुए तीन विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी के दम पर ही आरसीबी के गेंदबाजों ने कोलकाता के बल्लेबाजों को निर्धारित ओवरों में 174 रन ही बनाने दिए।

क्रुणाल के लिए हार्दिक ने शेयर की स्टोरी

पांड्या ने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह के महत्वपूर्ण विकेट लेकर केकेआर के बल्लेबाजी ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। क्रुणाल को उनकी इस शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनके इस प्रदर्शन पर उनके भाई और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या काफी खुश दिखे और उन्होंने मैच के बाद उनकी जमकर तारीफ की है। हार्दिक ने अपने बड़े भाई क्रुणाल के लिए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।

यह भी पढ़ें: KKR vs RCB: हार के बाद कप्तान रहाणे का बड़ा बयान, बताया कहां हुई टीम से चूक?

विज्ञापन

ऐसा रहा क्रुणाल का प्रदर्शन

कोलकाता के खिलाफ क्रुणाल ने अपने कोटे के 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन ही खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को आउट किया। उनके इस प्रदर्शन की वजह से एक समय 200 के स्कोर की तरफ बढ़ रही कोलकाता 174 रन ही बना सकी। मैच के दौरान स्पिनर क्रुणाल ने कोलकाता के उप-कप्तान वेंकटेश अय्यर के खिलाफ एक बाउंसर भी फेंकी, जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा है। उन्होंने मैच के बाद बाउंसर फेंकने की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा, ‘यदि यह वाइड यॉर्कर या बाउंसर है या आपके पास ऐसा कुछ है, तो इसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाए।’

उन्होंने आरसीबी के फैंस से मिले सपोर्ट को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘यह अद्भुत है। जब मैं टीम में आया, तो मुझे एहसास हुआ कि इसमें कितना पागलपन है। फैंस का समर्थन आपको मिलता है। यहां तक ​​कि घरेलू क्रिकेट में भी लोग आरसीबी के नारे लगाते हैं। मुझे टीम में शामिल हुए 10 दिन हो चुके हैं और यह काफी अच्छा रहा है।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: KKR vs RCB: विराट-सॉल्ट और रहाणे पर भारी पड़ा ये ‘धुरंधर’, बना प्लेयर ऑफ द मैच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola