Hardik Pandya Ban: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में टेंशन बढ़ गई है, जहां उन पर बीसीसीआई की तरफ से 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। उन पर यह जुर्माना गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते लगाया गया है। दरअसल, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार को खेले गए मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाज निर्धारित समय के भीतर कोटे के 20 ओवर नहीं फेंक सके, जिसके बाद टीम को आखिरी ओवर में 30 यार्ड सर्कल के बाहर एक फील्डर कम रखना पड़ा।
BCCI ने जारी किया बयान
इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत मुंबई इंडियंस का इस सीजन का पहला अपराध था, इसलिए पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: फेवरेट शॉट के चक्कर में बाल-बाल बचे सूर्यकुमार यादव, सबकी अटक गई सांसें
हार्दिक पर नहीं लगेगा बैन
बीसीसीआई ने बेशक हार्दिक पर जुर्माना लगाया है, लेकिन इसके बाद भी उन पर स्लो ओवर रेट के लिए बैन नहीं लगाया जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि बीसीसीआई ने इस सीजन में स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पर बैन लगाने के नियम को खत्म कर दिया है। इससे पहले स्लो ओवर रेट के अपराध के लिए कप्तान पर एक मैच का बैन और 30 लाख का जुर्माना लगता था। हालांकि, अब खिलाड़ियों को उनके अपराध के लिए डिमेरिट पॉइंट्स दिए जाएंगे।
हार्दिक को लेकर BCCI ने क्या कहा?
पीटीआई के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया है कि हार्दिक पर लेवल 1 के अपराध पर 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस काट ली जाएगी और साथ ही डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए जाएंगे। साथ ही अगर हार्दिक का लेवल 2 का अपराध गंभीर है तो उनको चार डिमेरिट पॉइंट्स दिए जाएंगे। बीसीसीआई के सूत्र ने आगे कहा, ‘चार डिमेरिट पॉइंट्स के लिए मैच रेफरी 100 प्रतिशत जुर्माना या अतिरिक्त डिमेरिट पॉइंट्स के रूप में जुर्माना लगा सकता है। ये डिमेरिट पॉइंट्स भविष्य में मैच बैन में कंवर्ट हो सकते हैं, लेकिन स्लो ओवर रेट के लिए खिलाड़ी पर बैन नहीं लगेगा।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई पर गुजरात की जीत के बाद पूरी तरह बदल गया पॉइंट्स टेबल, कौन सी टीम है टॉप पर?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
43 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines