Hardik Pandya IPL 2025: आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस टीम का शानदार सफर जारी है, जहां टीम ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स को उन्हीं के घर में 100 रनों से रौंद दिया। टीम ने इसी के साथ मौजूदा सीजन में लगातार छठी जीत दर्ज की। टीम की यह फॉर्म इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि टीम ने शुरुआती पांच में से चार मैच गंवाए थे। टीम की जीत में कप्तान हार्दिक ने अहम रोल निभाते हुए सिर्फ 23 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली।
उनकी यह पारी काफी खास है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान उनकी आंख के पास चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें सात टांके लगे थे। लेकिन हार्दिक ने चोट की परवाह ना करते हुए धुंआधार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए एक विकेट अपने नाम किया। उन्हें इस शानदार पारी के लिए स्ट्राइकर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने यह अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव के साथ शेयर किया, जिन्होंने हार्दिक की तरह ही 23 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स, कप्तान रियान पराग ने बताई हार की वजह
मुंबई ने मारा जीत का छक्का
इस मैच में राजस्थान को हराकर मुंबई ने मौजूदा सीजन में लगातार छठी जीत दर्ज की। मुंबई की टीम ने इस प्रदर्शन के साथ सभी टीमों को वॉर्निंग दी है कि वह इस साल खिताब जीतने जा रहे हैं। ऐसा हम इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि अब मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। टीम को अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अगले तीन में से सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है।
मुंबई के नाम खास उपलब्धि
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में तीसरी बार लगातार 6 जीत हासिल की है। टीम ने सबसे पहली बार 2008 में और फिर 2017 में यह कारनामा करके दिखाया था। हालांकि यह आईपीएल रिकॉर्ड नहीं है, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2014-15 में लगातार 10 मैच जीते थे।
य़ह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई की जीत के ‘सिक्स’ के बीच सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, इस मामले में निकले सबसे आगे
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
5 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
5 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
5 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
6 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
6 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
6 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
7 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines