IPL 2025 Top 2 Scenario: आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी चरण में हैं। टूर्नामेंट के अब तक 68 मैच हो चुके हैं, जहां गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इन चारों टीमों का अब टारगेट पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह पक्की करनी है, जहां टीमों को फाइनल में जगह बनाने के दो मौके मिलते हैं। रविवार को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज गुजरात को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 83 रनों की करीबी हार मिली। इस हार के बाद टीम ने अपनी टेंशन खुद ही बढ़ा ली है।
गुजरात ने अपनी सभी लीग मैच खेल लिए हैं, जहां उसके नौ जीत के साथ 18 पॉइंट्स हैं। टीम बेशक पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, लेकिन इसके बाद भी उसका टॉप-2 में बने रहना तय नहीं है। इस समय सभी चारों टीमों के पास टॉप-2 में जगह बनाने का मौका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस सीजन की सबसे मजबूत टीमों में से एक गुजरात, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को अपने पिछले मैचों में हार झेलनी पड़ी है, जिससे रोमांच और भी बढ़ गया है।
ऐसे बन रहे गुजरात के टॉप-2 में एंट्री के समीकरण
अगर गुजरात को टॉप-2 में बने रहना है तो वह चाहेगी कि मुंबई पंजाब से और आरसीबी लखनऊ के खिलाफ अपना मैच हार जाए। इस स्थिति में मुंबई 16 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर बनी रहेगी। वहीं हारने की सूरत में आरसीबी भी 17 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज रहेगी। मुंबई और आरसीबी के हारने की सूरत में पंजाब किंग्स 19 पॉइंट्स के साथ पहले और गुजरात 18 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
वहीं अगर मुंबई पंजाब के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती है तो वो 18 पॉइंट्स के साथ पहले पायदान पर पहुंच जाएगी। दूसरी ओर 18 अंक के साथ गुजरात दूसरे पायदान पर बनी रहेगी। इस सूरत में आरसीबी और पंजाब 17-17 पॉइंट्स के साथ तीसरे और चौथे पायदान पर बनी रहेंगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ‘मुझे कोई अफसोस नहीं’, SRH से हारने के बाद अजिंक्य रहाणे ने दिया चौंकाने वाला बयान
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
6 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
7 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
9 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines