IPL 2025 GT vs PBKS: आईपीएल 2025 सीजन-18 का पांचवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आज शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स इस बार काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं। पिछले सीजन अपनी कप्तानी में अय्यर ने कोलकाता नाइट राइजर्स को चैंपियन बनाया था अब इस बार अय्यर के कंधों पर पंजाब किंग्स को पहली बार आईपीएल का खिताब दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।
वहीं इस बार मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने महज 30 लाख में एक शानदार ऑलराउंडर को खरीदा था, जिसको अगला हार्दिक पांड्या भी कहा जा रहा है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि क्या इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा?
सूर्यांश शेडगे को मिलेहा प्लेइंग इलेवन में मौका?
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने सूर्यांश शेडगे को 30 लाख रुपये में खरीदा था। सूर्यांश शेडगे के लिए इस बार घरेलू सीजन कमाल का रहा है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस बार फिनिशर की अच्छी भूमिका निभाई थी। उन्होंने 9 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए सूर्यांश शेडगे ने 9 मैचों में 8 विकेट भी चटकाए थे। जिसके बाद अब उनकी तुलना टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या से होने लगी है।
ये भी पढ़ें:- DC vs LSG: असंभव जीत दिलाकर आशुतोष शर्मा ने पूरा किया वो खास ‘वादा’, खुशी से उछल पड़े गुरु
अय्यर दे सकते हैं आईपीएल डेब्यू का मौका?
श्रेयस अय्यर इस खिलाड़ी को अच्छे से जानते हैं और उनकी काबिलियत को पहचानते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस बार अय्यर की कप्तानी में ही सूर्यांश शेडगे खेले थे। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि अय्यर इस खिलाड़ी को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका दे सकते हैं।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
ये भी पढ़ें:- PAK vs NZ: पाकिस्तानी ही बजाएगा पाकिस्तान टीम की ‘बैंड’, न्यूजीलैंड ने चली बड़ी चाल!
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 mins agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines