Mahendra Singh Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार खेलते रहे हैं और उनके नाम इस लीग में सबसे ज्यादा 264 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। धोनी का नाम उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने इस लीग के हर सीजन में भाग लिया है। उनको लेकर अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बड़ा बयान दिया है, जहां उन्होंने कहा है कि अगर धोनी आईपीएल 2029 तक खेलते हैं तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।
आईपीएल में धोनी संग खेल चुके उथप्पा का मानना है कि कोई भी धोनी के दिमाग को नहीं पढ़ सकता। उन्होंने कहा, ‘धोनी का अपना तरीका है। कोई नहीं जानता कि वो आगे क्या करने वाले हैं। 43 साल की उम्र में भी वे खेल रहे हैं। ‘अगर आपके पास वो हुनर है और आपके पास आगे बढ़ने का जुनून है, तो मुझे नहीं लगता कि आपको किसी चीज से रुकना चाहिए। अगर वह सीजन के आखिर में संन्यास ले लेते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। लेकिन अगर वह इसके बाद चार और सीजन खेलते हैं तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।’
रुतुराज गायकवाड़ के पास CSK की कमान
आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को पांच खिताब जिताने वाले धोनी ने 2023 सीजन के बाद सीएसके की कप्तानी हमेशा के लिए छोड़ दी है, जहां इस सीजन युवा रुतुराज गायकवाड़ के पास कप्तानी का जिम्मा है। हालांकि धोनी के साथ फिटनेस का मुद्दा है। धोनी को घुटने में शिकायत रही है उन्होंने 2023 में अपने बाएं घुटने की सर्जरी भी करवाई है। उनकी फिटनेस का आलम यह है कि आईपीएल के पिछले दो सीजन में उन्होंने कुल 130 गेंदें ही खेली हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी ने कब लिया संन्यास?
बता दें कि धोनी ने 2014-15 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने अपना आखिरी वनडे 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच था, जहां टीम को करीबी हार मिली थी। हालांकि उन्होंने 15 अगस्त 2020 को आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल करियर को अलविदा कहने की घोषणा की थी।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
54 mins ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
2 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
3 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
12 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
12 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
14 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines