Kamindu Mendis: आईपीएल की खतरनाक टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद को गुरुवार को डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 80 रनों की करारी हार मिली। टीम ने इस मैच में श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस को उतारा, जिन्होंने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में ही सबको हैरान कर दिया। कामिंदु ने इस मैच में एक ओवर डाला, जहां उन्होंने दोनों हाथों से गेंदबाजी की। उनके इस टैलेंट ने सभी को चौंका दिया, जहां उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
कामिंदु ने रचा इतिहास
कामिंदु इसी के साथ आईपीएल के 17 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी है। वो कोलकाता की पारी के दौरान 13वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। उन्होंने इस ओवर में अंगकृष रघुवंशी के खिलाफ बाएं हाथ से गेंदबाजी करने के बाद, उसी ओवर में वेंकटेश अय्यर के खिलाफ दाएं हाथ से गेंदबाजी की।
उनके इस ओवर में कुल चार रन ही आए, जहां उन्होंने अंगकृष का कीमती विकेट लिया, जिन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 32 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। आइए जानते हैं कि उनकी गेंदबाजी पर फैंस ने किस तरह के रिएक्शंस दिए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL के इतिहास में यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने Sunil Narine, ईडन गार्डन्स के मैदान पर किया बड़ा कमाल
IPL की खातिर कुर्बान कर दिया हनीमून
बता दें कि पिछले साल आईपीएल के मेगा ऑक्शन में श्रीलंका के इस ऑलराउंडर को 75 लाख रुपये में खरीदा गया था। आईपीएल का मौजूदा सीजन शुरू होने से पहले उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड निशनी से शादी की थी। हालांकि आईपीएल की खातिर उन्होंने अपना हनीमून तक रद्द कर दिया। कई मशहूर हस्तियों और क्रिकेटरों के लिए इवेंट आयोजित करने वाले प्रसिद्ध वेडिंग प्लानर पथुम गुणवर्धन ने बताया कि कामिंदु और निशनी ने श्रीलंका के खूबसूरत इलाके हापुटाले में छोटा सा हनीमून मनाया था। हालांकि, उन्होंने विदेश यात्रा का ऑप्शन नहीं चुना क्योंकि कामिंदु को आईपीएल सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम में शामिल होना था।
कामिंदु ने बैटिंग में भी दिखाया दम
अपने डेब्यू आईपीएल मैच में कामिंदु ने गेंदबाजी के बाद बैटिंग में भी दम दिखाते हुए 20 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। यह हैदराबाद की टीम में हेनरिक क्लासेन के बाद दूसरी सबसे बड़ी पारी थी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: KKR से मिली हार के बाद कमिंस ने जताई निराशा, बताया- किस वजह से टीम को मिली शिकस्त
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines