IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए रोमांचक मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर सब हैरान रह गए। यह कैच इतना जबरदस्त था कि इसे आईपीएल 2025 का अब तक का सबसे अच्छा कैच माना जा रहा है।
आखिरी ओवर में लिया यादगार
यह शानदार कैच KKR की पारी के आखिरी ओवर में देखने को मिला और इसे देखकर ना सिर्फ दर्शक, बल्कि खिलाड़ी भी हैरान रह गए। यह 19.4वां ओवर था, जब मिचेल स्टार्क ने अनुकूल रॉय को एक फुल गेंद पैड की ओर फेंकी। बल्लेबाज ने इस गेंद को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर बाउंड्री के पास मार दिया और लग रहा था कि गेंद आसानी से छक्का या चौका जाएगी।
लेकिन तभी दुष्मंथा चमीरा ने कमाल कर दिया। वो तेजी से अपनी बाईं ओर दौड़े, फिर हवा में ही छलांग लगा दी और जमीन से कुछ ही ऊपर दोनों हाथों से एक शानदार कैच पकड़ लिया। इस कैच को देखकर सब हैरान रह गए और इसे इस सीजन के सबसे बेहतरीन कैचों में से एक माना जा रहा है।
KKR ने खड़ा किया मजबूत स्कोर
मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क के तीन विकेट की शानदार गेंदबाज़ी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन पर रोक दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी KKR की शुरुआत अच्छी रही और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों ने अच्छी पारियां खेलीं. अंगकृश रघुवंशी ने 32 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 36 रन जोड़े।
ओपनर रहमानउल्लाह गुरबाज ने सिर्फ 12 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का मारकर 26 रन बनाए। सुनील नारायण ने 16 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 14 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 26 रन जोड़े। आंद्रे रसेल ने 9 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 17 रन बनाए। दिल्ली की ओर से स्टार्क ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जिससे कोलकाता 204 रन पर ही रुक गई।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines