CSK vs MI: आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से धूल चटाई। मैच में चेन्नई के लिए दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी भी बैटिंग करने उतरे। हालांकि उन्होंने सिर्फ दो गेंदें ही खेलीं और कोई रन नहीं बनाया। सीएसके के लिए 65 रनों की जोरदार पारी खेलने वाले रचिन रविंद्र ने आखिरी ओवर डालने आए मिचेल सेंटनर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई।
टीम के जीत पर धोनी काफी खुश नजर आए। धोनी ने इसके बाद मुंबई के सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। इस दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींचा। दरअसल यहां धोनी ने मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर संग मस्ती की और उन्हें मजाक में बल्ले से मारा। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि धोनी और दीपक चाहर एक दूसरे से काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों को पहले भी एक दूसरे से काफी बार मस्ती करते हुए देखा जा चुका है।
दीपक ने किया शानदार प्रदर्शन
CSK की जर्सी में 76 मैच खेलकर मुंबई के लिए खेलने वाले चाहर ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी में दम दिखाते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 28 रन बनाकर मुंबई का स्कोर 150 के पार पहुंचाया। उन्होंने इसके बाद गेंद से धमाल मचाते हुए अपनी टीम को पहले ही ओवर में विकेट दिलाया और चेन्नई के सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का विकेट लेने पर जमकर जश्न भी मनाया। गेंद और बल्ले से दीपक का यह प्रदर्शन मुंबई के लिए पॉजिटिव चीजों में से एक था।
ऐसा रहा पूरे मैच का हाल
मैच में पहले बैटिंग करने वाली मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा की 31, कप्तान सूर्यकुमार यादव की 29 और दीपक की 28 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने 18 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। रविंद्र ने 45 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए और इन्हें इस जोरदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी के साथ ओपनिंग करने के बजाय तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंदों पर 53 रन बनाए। बता दें कि यह 13वीं बार था, जब मुंबई ने आईपीएल के किसी सीजन में अपना पहला मैच हारा है। पिछली बार उन्होंने 2012 में टूर्नामेंट में अपना पहला मैच जीता था।
यह भी पढ़ें: VIDEO: बिजली से भी तेज! 0.12 सेकंड में MS Dhoni ने किया स्टंप, सूर्यकुमार यादव भी रह गए ‘भौचक्का’
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
45 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines