हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: लगातार 5 हार के बाद भी प्लेऑफ में पहुंचेगी CSK? समझें पूरा समीकरण

IPL 2025 CSK vs KKR: लगातार पांच मैच हारने के बाद सीएसके के लिए प्लेऑफ राह काफी मुश्किल हो गई है, लेकिन अभी भी सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
IPL 2025 CSK

IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बेहद खराब फॉर्म से गुजर रही है। अभी तक टीम ने 6 मैच खेल लिए है, लेकिन जीत सिर्फ एक ही मैच में मिल पाई है। केकेआर के खिलाफ सीएसके को बीते दिन सीजन-18 की लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सीएसके की कप्तानी एमएस धोनी के हाथों में थी लेकिन धोनी भी टीम की किस्मत को नहीं बदल पाए। दूसरी तरफ अब सीएसके पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है, लेकिन अभी भी ये टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है CSK

आईपीएल 2025 के पांच मैचों में सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ ने की थी, जिसके बाद चोट के चलते ये खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है। अब सीएसके की कप्तानी एमएस धोनी कर रहे हैं। सीएसके को इस सीजन अपने पहले ही मैच में जीत मिली थी, उसके बाद से लगातार टीम हार रही है। फिलहाल 2 अंक के साथ सीएसके की टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। फिलहाल सीएसके का रनरेट -1.554 का रहा। यहां से सीएसके के लिए प्लेऑफ में पहुंचना थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन अभी भी टीम पहुंच सकती है।

फिलहाल सीएसके के पास 8 मैच बचे हैं। जिसमें से टीम को 7 मैच जीतने होंगे जो काफी मुश्किल होने वाला है। 7 मैच जीतने के बाद सीएसके के 16 अंक हो जाएंगे और किसी भी टीम को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 16 अंक चाहिए होते हैं। ऐसे में अभी सीएसके के पास मौका बचा है।

विज्ञापन

लगातार मिली 5 हार

केकेआर के खिलाफ सीएसके को इस सीजन की लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी की टीम महज 103 रन ही बना पाई थी। सीएसके की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली थी। वहीं केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे।

इसके बाद 104 रन के लक्ष्य को केकेआर ने 10.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने 44, क्विंटन डी कॉक ने 23, अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 20 और रिंकू सिंह ने नाबाद 15 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK vs KKR: विजय शंकर के कैच छोड़ने पर सुरेश रैना ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO हुआ वायरल

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola