Dewald Brevis 114m Six: आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 83 रनों से मात दी। इस मैच में टीम के लिए 22 साल के प्रतिभाशाली बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने सिर्फ 23 गेंदों पर 57 रनों की जोरदार पारी खेली। उनकी इस पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे, जिसके दम पर टीम ने गुजरात के खिलाफ 230 रनों का बड़ा स्कोर बनाया।
इस भारी-भरकम टारगेट के जवाब में गुजरात की टीम 147 रनों पर ही ढेर हो गई और यह मैच 83 रनों से हार गई। इस मैच के खत्म होने के बाद ब्रेविस ने कुछ ऐसा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर बेविस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंजेल वन सुपर सिक्स चैलेंज में 114 मीटर का दनदनाता सिक्स जड़ दिया। यहां उन्होंने बॉलिंग मशीन के सामने आगे बढ़कर सीधे साइटस्क्रीन पर छक्का मारा। उन्हें इसके लिए 2 लाख रुपये का इनाम भी मिला।
CSK के लिए ब्रेविस का प्रदर्शन
ब्रेविस को आईपीएल 2025 में गुरजपनीत सिंह के चोट की वजह से बाहर होने के बाद सीएसके की टीम में चुना गया था। उनके टीम में जुड़ने से चेन्नई को काफी फायदा हुआ। उन्हें इस सीजन सिर्फ छह मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन इसके बाद भी वह मौजूदा सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं।
उन्होंने आईपीएल 2025 में 180 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं, जिसमें दो फिफ्टी शामिल रहीं। इस दौरान उनका हाई स्कोर 57 रनों का रहा, जो उन्होंने गुजरात के खिलाफ बनाया।
CSK ने बनाया बेस्ट स्कोर
ब्रेविस ने रविवार को गुजरात के गेंदबाजों की खूब धुनाई की और 23 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्के लगाए। देखा जाए तो उन्होंने हर 2.5 गेंद पर एक बाउंड्री जड़ी है। उनकी इस पारी के दम पर चेन्नई का स्कोर 230 तक पहुंच गया, जो इस सीजन टीम का बेस्ट स्कोर है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: CSK से हारने के बाद गुजरात ने खुद बढ़ाई अपनी आफत, अब ऐसे हैं टॉप-2 में एंट्री के समीकरण
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
54 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines