Chinnaswamy Stadium Stampede: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। टीम के लिए यह ऐतिहासिक पल था, जहां उसने 18 साल में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। हालांकि इसके अगले ही दिन टीम की जीत में भंग पड़ गया, जहां कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इसके अलावा 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद अब बीसीसीआई ने कमर कस ली है और इसको लेकर एक पॉलिसी बनाने पर विचार कर रहा है।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और इसे आंखें खोलने वाली घटना बताया। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए सचिव ने बताया, ‘यह घटना हम सबके लिए एक बड़ा सबक है। हर साल कोई टीम जीतेगी और अपने शहर में जश्न मनाएगी। हमें इससे सीखना होगा ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। फिलहाल, बीसीसीआई का किसी भी फ्रेंचाइजी के निजी जश्न पर कोई कंट्रोल नहीं है।’
BCCI जल्द बनाएगा नियम
इस रिपोर्ट के मुताबिक, आगे से आईपीएल फ्रेंचाइजी के विक्ट्री सेलिब्रेशन या कोई भी भीड़भाड़ वाले इंवेंट की जिम्मेदारी बीसीसीआई खुद लेगी और इसको लेकर जल्द ही बोर्ड की तरफ से नए नियम बनाए जाएंगे। इससे तय हो जाएगा कि विजेता टीम कब, कहां और किस प्रकार से अपनी जीत का जश्न मना सकती है। इसमें राज्य सरकारों और स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी अहम होगी, ताकि आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से हो। इस बात की भी संभावना है कि नई पॉलिसी के अंतर्गत टीमों को बीसीसीआई से पहले परमिशन लेनी होगी और अपनी योजना को पहले से बताना होगा।
पिछले साल भी उमड़ी थी भीड़
पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिताब जीतने के बाद कोलकाता में हुई विजय रैली में लाखों फैंस उमड़े थे। इसी तरह 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत के बाद भी चेन्नई और अहमदाबाद में जोरदार जश्न मनाया गया था। ऐसे आयोजनों में भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था पर असर पड़ा था।
यह भी पढ़ें: ‘लोग विराट कोहली को कभी नहीं भूलेंगे’, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने की RCB पर 100 करोड़ का मुकदमा करने की मांग
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
44 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines