Karun Nair IPL 2025: आईपीएल 2025 में रविवार को इस सीजन एक भी मैच नहीं हारी दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से हरा दिया। दिल्ली के लिए करुण नायर ने 40 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जिताने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिर में उन्हें निराशा हाथ लगी। उन्होंने अपनी इस धांसू पारी के दौरान नायर ने मुंबई के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर दो छक्के भी लगाए, जो उनकी फॉर्म और कॉन्फिडेंस को दिखाते हैं। उनकी इस शानदार पारी की अब भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने जमकर तारीफ की है।
रायडू ने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में करुण नायर की संभावित वापसी के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है। उन्होंने नायर ने कहा, ‘जब भारत में चीजें आपके लिए अच्छी नहीं होती हैं तो आप जिस स्थिति से गुजरते हैं, उसे झेलना आसान नहीं होता। बहुत से लोग इससे गुजर चुके हैं और बहुत कम लोग इससे अच्छी तरह से बाहर निकल पाए हैं। करुण नायर भी इन्हीं में से एक हैं। क्योंकि एक बार जब आप भारत में घरेलू सिस्टम में खो जाते हैं, तो वापसी करना बहुत मुश्किल होता है। खासकर इसलिए क्योंकि मानसिक रूप से आप हमेशा अपने आस-पास की बहुत सी चीजों से घिरे रहते हैं और बहुत से लोग आपको नकार देते हैं।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: अक्षर पटेल को लगी दोहरी चपत, पहले टीम हारी अब BCCI ने दी 12 लाख की सजा
उन्होंने कभी सीखना नहीं छोड़ा- अंबाती
उन्होंने आगे कहा, ‘क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो तेजी से आगे बढ़ता है। लेकिन करुण नायर आगे नहीं बढ़ पाए। हालांकि उन्होंने कभी सीखना नहीं छोड़ा, कभी कड़ी मेहनत करना नहीं छोड़ा, कभी यह विश्वास नहीं छोड़ा कि वह वापसी नहीं कर सकते हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। मैं ईमानदारी से उम्मीद करता हूं और चाहता हूं कि वह इंग्लैंड जाएं।’
नायर ने की बुमराह की पिटाई
नायर इस साल खेली गई विजय हजारे ट्रॉफी के टॉप स्कोरर थे। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ खेली गई उनकी यह पारी 2018 के बाद पहली आईपीएल फिफ्टी है। उनकी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ उनका दबदबा देखने को मिला, जिसमें उन्होंने एक ही ओवर में दो छक्कों की मदद से 18 रन लूट लिए।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: CSK ने किया रुतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान, 17 साल के ‘लड़के’ ने मारा मोर्चा
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
17 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
18 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
37 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
50 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
59 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
2 hrs agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines