Virat Kohli & Smriti Mandhana Special Connection RCB: विराट कोहली और स्मृति मंधाना दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम की शान हैं। विराट कोहली जहां पुरुष क्रिकेट में किंग हैं, तो वहीं स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट की क्वीन हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के सामने बड़े से बड़ा गेंदबाज गेंदबाजी करने से कतराता है। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ ऐसे कनेक्शन भी हैं, जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल यह कनेक्शन भारतीय क्रिकेट लीग से जुड़ा हुआ है।
एक तरफ विराट कोहली आईपीएल में धमाल मचाते हैं, वहीं स्मृति मंधाना वुमेंस प्रीमियर लीग में धमाल मचा रही हैं और खास बात यह है कि दोनों ही खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हैं। जहां मंधाना डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी संभाल रही हैं। जबकि विराट कोहली भी आईपीएल में बैंगलोर की कप्तानी संभाल चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है विराट कोहली और समृति मंधाना के बीच खास कनेक्शन।
विराट कोहली और मंधाना की जर्सी नंबर 18
विराट कोहली और स्मृति मंधाना दोनों ही 18 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हैं और दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के साथ-साथ अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए काफी अहम रोल निभाते हैं। शायद यह संयोग की होगा कि विराट कोहली भी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हैं, वहीं मंधाना भी डब्ल्यूपीएल में बैंगलोर की तरफ से ही खेलती हैं। दोनों ही खिलाड़ी बैंगलोर के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए दिखाई देते हैं। जबकि दोनों ही खिलाड़ियों का जर्सी नंबर भी 18 ही है।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: श्रेयस अय्यर के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने पर कोच ने दिया बयान, किसी भी ग्रेड में डाल देते
बैंगलोर के लिए दूसरे सीजन में लगाई हाफ सेंचुरी
पहले विराट कोहली की बात करें तो उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2008 में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन वह अपने पहले सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए थे। जबकि आईपीएल के दूसरे सीजन में विराट कोहली ने बैंगलोर के तीसरे मैच में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 32 बॉल पर 50 रन बनाए थे। वहीं वुमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के तीसरे मैच में ही स्मृति मंधाना ने भी डब्ल्यूपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया था। मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 74 रन की पारी खेली थी। मंधाना पहले सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाई थी।
ये भी पढ़ें- WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में RCB को हराया, हासिल की दूसरी जीत
दोनों को मिली हार
विराट कोहली और स्मृति मंधाना के बीच तीसरा कनेक्शन आपको और भी हैरान कर देगा। दरअसल दोनों ही खिलाड़ियों के अर्धशतक लगाने के बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि विराट कोहली और स्मृति मंधाना दोनों ही भारतीय टीम के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। मंधाना ने पहली बार 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी। वहीं विराट कोहली भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines