RCB vs PBKS, Virat kohli: IPL 2024 के छठे मुकाबले में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का समाना पंजाब किंग्स से हुआ था। बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में RCB ने PBKS को 4 विकेट से हराया था। RCB की जीत के हीरो विराट कोहली रहे थे। कोहली ने 49 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए थे। मुकाबले के दौरान एक फैन कोहली के पैर छूने के लिए मैदान में घुसा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
सुरक्षाकर्मियों ने बेरहमी से पीटा
फैन के मैदान पर घुसने से जुड़ी घटना का एक और वीडियो अब सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन को कोहली से मिलना कितना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सुरक्षाकर्मी कोहली के फैन को बेरहमी से पीट रहे हैं। दरअसल मैच के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस जाता है। इसके बाद यह शख्स सबसे पहले तो विराट के पैर छूता है और फिर उन्हें कस के पकड़ लेता है।
पिटाई देख भड़के लोग
सुरक्षाकर्मी भागते हुए आते और शख्स को कोहली से अलग करते हैं। अब दावा किया जा रहा है कि इस दर्शक को मैदान के बाहर ले जाकर बेरहमी से पीट गया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह वही फैन है जिसने कोहली के पैर छुए थे। इस वीडियो को देखने के पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। वह मारपीट करने वाले सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि दर्शकों के मैदान में घुसने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिला है।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। कप्तान शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली थी। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत 4 गेंद शेष रहते मुकाबले को जीत लिया था।
ये भी पढ़ें: CSK vs GT: MS Dhoni का यह गुरुमंत्र आया समीर रिजवी के काम, राशिद खान को ही लपेट दिया
ये भी पढ़ें: SRH vs MI: रोहित की नहीं मानी बात, तो हार्दिक की टीम को आज फिर मिलेगी मात!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
28 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines