T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में कई भारतीय युवा खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं। इन खिलाड़ियों पर बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरें टिकी हैं। अब जल्द ही बीसीसीआई टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। उससे पहले भारतीय टीम को 3 खतरनाक फिनिशर मिले हैं, जो आईपीएल में गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं। ये तीनों ही बल्लेबाज रिंकू सिंह को टक्कर दे रहे है। ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी को भी टीम इंडिया में जल्द ही डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
1. आशुतोष शर्मा
पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा आईपीएल 2024 में काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। भले पंजाब की टीम जीत नहीं पा रही हो लेकिन आशुतोष ने हर मैच में टीम के लिए बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाई है। हर मैच में आशुतोष गेंदबाजों की कुटाई कर रहे हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 28 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान आशुतोष ने 2 चौके और 7 शानदार छक्के लगाए थे। अभी तक इस सीजन आशुतोष बल्लेबाजी करते हुए 205 के स्ट्राइक रेट से 152 रन बना चुके हैं।
2. रियान पराग
राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग का बल्ला भी इस सीजन में आग उगल रहा है। रियान के बल्ले से इस सीजन कमाल की पारियां देखने को मिल रही है। इसके अलावा ये युवा खिलाड़ी ऑरेंज कैप की लिस्ट में विराट कोहली को टक्कर दे रहा है। रियान पराग 318 रनों के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं अब टी20 विश्व कप 2024 के लिए रियान को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग भी उठ रही है।
3. शशांक सिंह
शशांक सिंह इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में पंजाब के लिए शशांक फिनिशर का रोल अदा कर रहे हैं। अभी तक आईपीएल 2024 में शशांक सिंह के बल्ले से 187 रन निकल चुके हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। अगर पूरे सीजन में उनका बल्ला ऐसे ही चलता रहा तो जल्द ही टीम इंडिया के लिए शशांक डेब्यू करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत की 5 साल बाद घरेलू मैदान पर होगी वापसी, दिल्ली में आज SRH से भिड़ेंगे
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2007 के 3 खिलाड़ी अब तक नहीं हुए रिटायर, 2 तो T20 WC 2024 में बना सकते जगह
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines