IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण से पहले एक पूर्व चैंपियन टीम को झटका लगने वाला है। टीम के गेंदबाजी कोच ने अचानक पूरे सीजन के लिए ब्रेक मांगा है। क्रिकबज ने इस बात की जानकारी दी कि डेल स्टेन ने पूरे आईपीएल सीजन 2024 के लिए ब्रेक मांगा है। वहीं खबरें ऐसी भी हैं कि टीम के कप्तान में भी बदलाव हो सकता है। दरअसल यह टीम है सनराइजर्स हैदराबाद जिसके गेंदबाजी कोच डेल स्टेन ने पूरे आईपीएल 17 से ब्रेक मांगा है। वहीं खबरें यह भी हैं कि पैट कमिंस जल्द ही फ्रेंचाइजी के कप्तान बन सकते हैं।
गौरतलब है कि पैट कमिंस को हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने थे। ऑस्ट्रेलिया को साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप, एशेज और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीताने वाले कप्तान पैट कमिंस को SRH की कप्तानी मिलने की जानकारी क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में दी है। पिछले सीजन में टीम ने एडेन मारक्रम को नया कप्तान बनाया था लेकिन टीम फिर भी कुछ खास नहीं कर पाई थी। वहीं फ्रेंचाइजी ने स्टेन के ब्रेक मांगने के बाद नए गेंदबाजी कोच की तलाश शुरू कर दी है।
स्टेन ने उमरान मलिक को किया तैयार
40 वर्षीय डेल स्टेन ने अपने ब्रेक की जानकारी टीम मैनेजमेंट को दे दी है। वह अगले सीजन दोबारा इस रोल में लौट सकते हैं। क्रिकबज ने यह भी बताया कि इस मामले पर जब सनराइजर्स के कोच डैनियल वेटोरी और डेल स्टेन दोनों से बात करने की कोशिश की गई तो किसी ने भी रिप्लाई नहीं किया। पिछले कई सालों से स्टेन ने टीम का साथ निभाया है। वह बतौर खिलाड़ी भी टीम के साथ रहे हैं। उसके बाद बतौर बॉलिंग कोच उन्होंने उमरान मलिक जैसे गेंदबाज को भी ग्रूम किया है।
ऐडेन मारक्रम से क्यों छिनेगी कप्तानी?
सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन मारक्रम को अपना कप्तान बनाया था लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए। मगर एसएटी20 लीग में उन्होंने टीम की सब फ्रेंचाइजी को लगातार दो बार खिताब दिलाए। इसके अलावा वेटोरी और कमिंस की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के लिए भी काम किया है। यही कारण है कि एक बार फिर से इस जोड़ी को जिम्मेदारी मिल सकती है। अब नेशनल टीम के बाद वह आईपीएल में अपना कमाल दिखाएं और टीम को फिर से चैंपियन बनाएं। सनराइजर्स हैदराबाद 23 मार्च को अपना मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक और बदलाव, डेल स्टेन की जगह इस दिग्गज की हुई एंट्री
यह भी पढ़ें- IVPL 2024: मुंबई चैंपियंस ने फाइनल में की एंट्री, चौथे नंबर की टीम ने टेबल टॉपर दिल्ली को चौंकाया
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines