IPL 2024: आईपीएल 2024 सीजन-17 आधे से ज्यादा खत्म हो गया है। इस सीजन हर मैदान पर जमकर चौके-छक्के बरसे हैं। अभी तक देखा गया है कि इस सीजन गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई है। ज्यादातर मैचों में 200 से ज्यादा का स्कोर बना है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सीजन पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा है।
वैसे तो सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सबसे आगे हैं लेकिन एक खिलाड़ी इस बार ऐसा है तो नया सिक्सर किंग बनकर सामने आया है। ये खिलाड़ी छक्के लगाने के मामले में हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और सीएसके के शिवम दुबे से भी कहीं आगे हैं।
सुनील नारायण नए ‘सिक्सर किंग’
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन आईपीएल 2024 में काफी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस सीजन एक बार फिर से सुनील केकेआर के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। मैच की पहली ही गेंद से नरेन का विस्फोटक अंदाज देखने को मिलता है। हर मैच में सुनील नरेन विपक्षी गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं। आईपीएल 2024 में नरेन अभी तक 11 मैचों में 46 चौके और 32 छक्के लगा चुके हैं। नरेन ने ट्रेविस हेड और शिवम दुबे जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है।
आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
1. सुनील नरेन- 32*
2. हेनरिक क्लासेन- 31*
3. शिवम दुबे- 26*
4. रियान पराग- 25*
5. विराट कोहली- 24*
6. ऋषभ पंत- 24*
7. फिल शॉल्ट- 23*
8. ट्रेविस हेड- 22*
आईपीएल 2024 में सुनील का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में सुनील नारायण अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं। अभी तक 11 मैचों में नरेन 183 के स्ट्राइक रेट से 461 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक भी निकला है। वहीं गेंदबाजी में नरेन केकेआर के लिए कमाल कर रहे हैं। अभी तक गेंदबाजी करते हुए सुनील 14 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हर मैच में नरेन केकेआर की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘धोनी को खिलाने से अच्छा है एक तेज गेंदबाज शामिल करो..’ ‘माही’ पर भड़के हरभजन सिंह
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK और KKR की जीत से RCB को फायदा, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा अब ये काम
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
3 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
3 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines