IPL 2024 SRH vs LSG: आईपीएल 2024 के 57वें मुकाबले को फैंस इतना जल्दी भुला नहीं पाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स बने। सनराइजर्स की टीम ने इस मैच में पावरप्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। जिसके बाद पावरप्ले में 2 बार 100 से ज्यादा रन बनाने वाली हैदराबाद पहली टीम बन गई है।
पावरप्ले में हैदराबाद ने बिना कोई विकेट खोए 125 रन बनाए थे। हैदराबाद के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने लखनऊ के हर एक गेंदबाज की कुटाई की। स्पिन से लेकर तेज गेंदबाज तक कोई भी अभिशेष शर्मा और ट्रेविस हेड को रोक नहीं पाया। वहीं अब लखनऊ सुपर जायंट्स के इस खराब प्रदर्शन को देकर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन ने नाराजगी जाहिर की है।
‘LSG आईपीएल 2024 से बाहर’
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की बेहद खराब गेंदबाजी को देखकर फैंस से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स तक काफी निराश दिखे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने एलएसजी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब आपको पता है कि विपक्षी टीम में हेड, अभिषेक और क्लासेन जैसे बल्लेबाज है तो फिर टीम को 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा के रनरेट के बारे में सोचना होगा। पावरप्ले में भी आप धीमे खेले, जो स्कोर को कहीं और ही ले गया। 160 या 170 रन यहा पर्याप्त नहीं है। मुझे लगता है लखनऊ को आईपीएल से बाहर कहना सही होगा।
LSG ने 20 ओवर में बनाए थे 165 रन
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष बदोनी ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 48 रन बनाए थे। पूरन और आयुष की पारी के बदौलत लखनऊ का स्कोर 150 के पार पहुंचा था। मैच में क्विंटन डी कॉक और स्टोइनिस फ्लॉप साबित हुए। वहीं हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में महज 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘जल्द ही तुम्हारा समय आएगा..’ अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के मुरीद हुए युवराज सिंह
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘पहले बल्लेबाजी करते तो 300 बनाते..’ अभिषेक और हेड की बल्लेबाजी देखकर मास्टर ब्लास्टर भी हैरान
ये भी पढ़ें- IPL 2024: ‘भारतीय बल्लेबाज से इस तरह कैसे बात कर सकते हैं’ संजीव गोयनका पर भड़के फैंस
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines