IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। इससे कोलकाता फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। अय्यर आईपीएल का आखिरी सीजन भी नहीं खेल सके थे। अय्यर की अनुपस्थिति में कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने कप्तानी की थी। अब खबर आ रही है कि अय्यर आईपीएल 2024 भी मिस कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो कोलकाता को फिर से नए कप्तान के साथ पूरा टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा। अपने कप्तान अय्यर के बिना आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। चलिए हम आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।
https://twitter.com/_kkr4ever_/status/1759809626566979856
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: गुजरात टाइटंस को झटका, आईपीएल से पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी पर लगा बैन; बड़े टूर्नामेंट से बाहर
अय्यर क्यों हो सकते हैं IPL 2024 से बाहर
बता दें कि श्रेयस अय्यर इन दिनों भारतीय टीम से आराम मिलने के बाद रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। इस कड़ी में अय्यर की पीठ में चोट आ गई है। यह चोट काफी गहरी है। पीठ में ऐंठन आने के कारण खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी 2023-24 के क्वाटर फाइनल से बाहर हो गए हैं। रणजी के क्वार्टर फाइनल में आप अय्यर के प्रदर्शन को मिस करने वाले हैं। गौर करने वाली बात है कि अय्यर की चोट इतनी गहरी है कि वह सिर्फ रणजी से ही नहीं बल्कि आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं। इससे कोलकाता के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: गुजरात टाइटंस को झटका, आईपीएल से पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ी पर लगा बैन; बड़े टूर्नामेंट से बाहर
खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं अय्यर
बता दें कि श्रेयस अय्यर इन दिनों कुछ खास फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। अय्यर को लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया, लेकिन खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से कप्तान को प्रभावित नहीं कर सके। अय्यर के बल्ले से 13 टेस्ट पारियों से एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं निकली थी। शायद इसी कारण से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खिलाने के बाद आराम दे दिया गया। हालांकि कहा जा रहा था कि अय्यर लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं, इसी कारण से उन्हें आराम दिया गया है, लेकिन खिलाड़ी का प्रदर्शन चीख-चीख कर जवाब दे रहा था कि उनके खराब फॉर्म के कारण उन्हें बाहर किया गया है।
क्यों अहम है रांची टेस्ट मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर इस सीरीज के खेले गए शुरुआती 3 मुकाबले में अपनी बढ़त बना ली है। अब भारत को सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची के मैदान पर खेलना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। भारत अगर इस मैच को अपने नाम कर लेता है, तो टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड इस मैच को अपने नाम कर सीरीज में जीवित रहने की सोच से खेलने उतरेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बुमराह और राहुल रांची टेस्ट से बाहर; एक खिलाड़ी करेगा डेब्यू! बदल गया टीम का स्क्वॉड
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines