IPL 2024 RR vs RCB: आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में शनिवार को आरसीबी की टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड जयपुर में उतरेगी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला लोकल टीम राजस्थान के लिए बेहद खास होने वाला है। इस मैच में राजस्थान की टीम बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। इसकी जानकारी लगातार फ्रेंचाइजी द्वारा एक्स हैंडल पर दी जा रही है। वहीं शुक्रवार को एक वीडियो भी जारी हुआ जिसमें इस बदलाव की झलक दिखी। इसके तहत आरसीबी के खिलाफ राजस्थान की टीम बदली हुई दिखेगी। वहीं ऐसा एक खास मुहिम के तहत किया जा रहा है।
क्या होगा बदलाव?
अगर बदलाव की बात करें तो राजस्थान की टीम आरसीबी के खिलाफ पूरी तरह से पिंक जर्सी के साथ उतरेगी। इसके लिए जर्सी शुक्रवार को लांच हुई है। यह पूरी पिंक जर्सी है। अभी भी हालांकि जर्सी टीम की पिंक थी लेकिन उस पर अन्य कलर्स भी थे। मगर अब पूरी तरह से पिंक जर्सी के साथ 6 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में टीम उतरेगी। यह एक खास मुकाबला होगा जिसे राजस्थान की टीम #PinkPromise मिशन के तहत खेलेगी। इस मिशन का उद्देश्य है महिलाओं को बढ़ावा देना। फ्रेंचाइजी ने इसके लिए कई सारी योजनाएं बनाई हैं।
क्या है यह मुहिम?
इस #PinkPromise मुहिम की बात करें तो 6 अप्रैल को आरसीबी के साथ राजस्थान का मुकाबला पूरी तरह महिलाओं को समर्पित है। इस मुकाबले में बिकने वाले हर टिकट का 100 रुपए महिलाओं के विकास के लिए दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस मैच में हर छक्के के लिए राजस्थान के किन्हीं छह घरों को सोलर पॉवर से रोशन किया जाएगा। वहीं टिकट बिक्री की आय का हिस्सा रॉयल राजस्थान फाउंडेशन को भी जाएगा। यह मुकाबला काफी खास होने वाला है।
अगर क्रिकेट के लिहाज से अब बात करें तो राजस्थान की टीम इस मैच में जीत का चौका लगाने उतरेगी। अभी तक टीम अजेय है और अपने तीनों मैच जीतकर आई है। वहीं आरसीबी के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी होगा। अगर यहां आरसीबी हारी तो उसकी आगे की राह मुश्किल हो सकती है। अभी तक बेंगलुरु की टीम ने 4 में से सिर्फ एक मैच जीता है और तीन में उसे हार मिली है। यहां से एक और हार टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। इसलिए आरसीबी इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी।
यह भी पढ़ें- RR vs RCB Head To Head: राजस्थान और बेंगलुरु के बीच होती है कांटे की टक्कर, जानें कौन पड़ता है भारी
यह भी पढ़ें- RR vs RCB: एक हार आरसीबी को कर देगी बाहर? राजस्थान के खिलाफ हर हाल में जीत की दरकार
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
55 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
55 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines