IPL 2024 RR vs DC: आईपीएल 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 12 रनों से जीत लिया है। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। दिल्ली की चरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 49 रनों पारी खेली। इसके अलावा स्टब्स ने 23 गेंदों पर 43 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
राजस्थान की शानदार गेंदबाजी
मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए युजवेंद्र चहल और बर्गर ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आवेश खान ने एक विकेट हासिल किया। दिल्ली को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे लेकिन आवेश खान ने कमाल की गेंदबाजी के दम पर आखिरी ओवर में महज 5 रन ही खर्च किए।
राजस्थान ने बनाए थे 185 रन
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता था, टॉस जीतने के बाद दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। राजस्थान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग ने 45 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में पराग ने 6 छक्के और 7 चौके लगाए थे।
पराग के अलावा आर अश्विन ने 19 गेंदों पर 29 रनों की अहन पारी खेली थी। अश्विन ने अपनी पारी के दौरान तीन शानदार छ्क्के लगाए थे। वहीं ध्रुव जुरेल ने 20 और हेटमायर नाबाद 14 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सभी 5 गेंदबाजों ने अपने नाम एक-एक विकेट दर्ज किया।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 में श्रेयस अय्यर की जगह पर खतरा! इस खिलाड़ी ने ठोकी दावेदारी
ये भी पढ़ें:- RCB vs KKR Head To Head: होम ग्राउंड पर भी आरसीबी के लिए राह नहीं होगी आसान, केकेआर का पलड़ा भारी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: शुभमन गिल पर मंडराया बैन का खतरा, एक और गलती ले जाएगी सस्पेंशन के नजदीक
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines