हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2024: RR-RCB या SRH, किसकी जीत से KKR को फायदा? जानें पूरा समीकरण

IPL 2024 Final KKR: आईपीएल के इस सीजन में केकेआर की टीम ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल का रास्ता तय किया है। केकेआर ने क्वालीफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी। अब वह फाइनल खेलने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
KKR IPL 2024

IPL 2024 Final KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम क्वालीफायर-1 का मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुंच गई है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। राजस्थान और बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसमें से विजेता टीम को क्वालीफायर-2 में हैदराबाद से भिड़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में RR, RCB और SRH तीनों टीमों के लिए फाइनल में जाने के रास्ते खुले हैं। इनमें से जो भी टीम फाइनल तक पहुंचेगी, उसे केकेआर से भिड़ना होगा। ऐसे में आईपीएल 2024 ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही केकेआर को किसकी जीत से फायदा हो सकता है, आइए तीनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड जानते हैं…

आरसीबी के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन

कोलकाता और बेंगलुरु के आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से केकेआर का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। केकेआर ने 34 में से 20 मुकाबले जीते हैं। जबकि आरसीबी को 34 में से 14 ही मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में अगर आरसीबी फाइनल तक पहुंचती है तो केकेआर की टेंशन दूर हो सकती है। केकेआर ने इस सीजन आरसीबी के खिलाफ दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

राजस्थान के खिलाफ कांटे की टक्कर

दूसरी ओर कोलकाता और राजस्थान के हेड टू हेड आंकड़े देखें तो दोनों टीमों के बीच हमेशा ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है। राजस्थान ने 30 में से 14 मैच जीते हैं। जबकि केकेआर ने भी इतने ही मैचों में जीत दर्ज की है। दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबलों में से एक में राजस्थान रॉयल्स को 2 विकेट से जीत मिली। जबकि एक मैच बारिश की वजह से धुल गया।

विज्ञापन

हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन आंकड़े

अब बात करते हैं कोलकाता और हैदराबाद की…केकेआर और सनराइजर्स के बीच अब तक 27 मैच खेले गए हैं। जिसमें से केकेआर ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि हैदराबाद ने 9 ही मुकाबले जीते हैं। इस सीजन के दोनों मैचों में केकेआर ने एसआरएच को धूल चटाई है। ऐसे में तीनों टीमों के रिकॉर्ड को देखें तो हैदराबाद के फाइनल में पहुंचने पर केकेआर की टेंशन नहीं बढ़नी चाहिए। अगर राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंची तो कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं आरसीबी से भी चुनौती मिल सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में केकेआर से कौनसी टीम भिड़ती है।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: युवराज सिंह ने Playing XI से काटा स्टार ऑलराउंडर का पत्ता, इन खिलाड़ियों को दी जगह 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: मैच के बाद कैमरे के सामने वेंकटेश अय्यर ने की ऐसी हरकत, चौंक गए सब; देखें Video

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola