RCB vs PBKS Fantasy 11: आईपीएल 2024 में 25 मार्च यानी आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का मुकाबला है। ये मैच बेंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां एक पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था तो वहीं आरसीबी को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब आरसीबी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। वहीं अगर आप भी ड्रीम इलेवन ऐप पर टीम बनाकर पैसे कमाना चाहते हैं तो हम आपको दोनों टीमों के उन 11 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनको आप अपनी टीम में शामिल करके मालामाल हो सकते हैं।
बल्लेबाज
बल्लेबाज के रूप में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और पंजाब की तरफ से शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह को ले सकते हैं। जहां आरसीबी की तरफ से पिछले मैच में फाफ डु प्लेसिस ने शानदार पारी खेली थी तो वहीं पंजाब की तरफ से शिखर ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी।
गेंदबाज
पंजाब की तरफ से गेंदबाज के रूप में आप अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल तो आरसीबी की तरफ से यश दयाल और मोहम्मद सिराज को ले सकते हैं। पंजाब की तरफ से पिछले मैच में अर्शदीप और हर्षल ने 2-2 विकेट हासिल किए थे। तो वहीं आरसीबी की तरफ से यश दयाल ने एक विकेट हासिल किया था।
ऑलराउंडर और विकेटकीपर
ऑलराउंडर के रूप में आप पंजाब की तरफ से सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन और आरसीबी की तरफ से कैमरून ग्रीन को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा विकेटकीपर के रूप में आप आरसीबी के अनुज रावत को शामिल कर सकते हैं। अनुज रावत ने पिछले मैच में काफी शानदार बल्लेबाजी की थी।
कप्तान और उपकप्तान
इस मैच में आप कप्तान के रूप में सैम करन को चुन सकते हैं तो वहीं उपकप्तान के रूप में फाफ डु प्लेसिस को शामिल कर सकते हैं।
RCB vs PBKS Fantasy 11 टीम: डु प्लेसिस, विराट कोहली, शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, कैमरून ग्रीन, लियाम लिविंगस्टोन अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, यश दयाल, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: जसप्रीत बमुराह की शानदार गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस ने बनाए 168 रन
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: इमाद वसीम के बाद एक और पाकिस्तानी प्लेयर का यूटर्न, संन्यास लिया वापस
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: मैच से पहले ही शुभमन गिल की कप्तानी पर सवाल, टीम के ही खिलाड़ी ने कर दिया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines