IPL 2024 RCB vs LSG: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंझर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच को लखनऊ ने 28 रनों से जीत लिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोर 181 रन बनाए थे और आरसीबी के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके आरसीबी की टीम 19.4 ओवर में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई।
आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए महिपाल लोमरोर ने 13 गेंदों पर सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान लोमरोर ने 3 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए।इसके अलावा रजत पाटीदार ने 29 और विराट कोहली ने 22 रनों की पारी खेली। इस मैच को जीतने के साथ ही लखनऊ की टीम अब प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
फिर चमके मयंक यादव
एक बार फिर से लखनऊ के सुपरफास्ट तेज गेंदबाज मयंक यादव की कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। मयंक ने अपनी गति से आरसीबी के बल्लेबाजों को चारोखाने चित कर दिया। इस मैच में मयंक ने 4 ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नवीन उल हक ने 2 विकेट चटकाए।
LSG ने बनाए थे 181 रन
मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। लखनऊ की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए च्विंटन डि कॉक ने 56 गेंदों पर सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान डि कॉक ने 8 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए।
इसके अलावा निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर 40 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान निकेलस पूर ने एक चौका और 5 शानदार छक्के लगाए थे। वहीं आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा टॉप्ली, यश दयाल और मोहम्मद सिराज ने 1-1-1 विकेट अपने नाम दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: धोनी, रोहित और विराट भी जो ना कर सके, दिनेश कार्तिक ने कर दिखाया वह कारनामा
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या के बचाव में उतरे नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #DontHateHardik
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या को मिला पूर्व दिग्गज का साथ, मुंबई इंडियंस के फैंस को सुनाई खरी-खोटी
संबंधित खबरें
रोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
35 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
35 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines