IPL 2024 RCB vs LSG dinesh kartik 1st Indian to play 300 T20s in a country
---विज्ञापन---
IPL 2024 RCB vs LSG: आईपीएल 2024 में 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में फील्डिंग के लिए उतरते ही दिनेश कार्तिक ने वो कारनामा कर दिया जो आज तक एमएस धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली तक नहीं कर पाए हैं। दिनेश कार्तिक का ये आखिरी आईपीएल सीजन है और अभी तक इस खिलाड़ी ने आरसीबी के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक बखूबी फिनिशर का रोल अदा कर रहे हैं। वहीं अब दिनेश कार्तिक के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।