RCB Qualification Scenario IPL 2024: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत मिली है। आरसीबी ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन दिल्ली इसे हासिल नहीं कर सकी और 47 रनों से मैच को गंवा दिया। बेंगलुरु को इस मैच में सिर्फ जीत नहीं चाहिए थी, बल्कि बड़ी जीत चाहिए थी, जो कि बेंगलुरु ने हासिल कर लिया है। अब बेंगलुरु की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाला है। यह मैच प्लेऑफ के लिए निर्णायक मैच होने वाला है। इस मैच में चेन्नई और बेंगलुरु में जिसकी जीत होगी, वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। लेकिन यहां भी एक ट्विस्ट है नेट रन रेट।
ये भी पढ़ें:- IRE VS PAK: फ्लॉप हुए बाबर, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने पार लगाई नैया,आयरलैंड को हराया
अंकतालिका में चेन्नई-आरसीबी की स्थिति
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रन रेट चेन्नई से खराब है। बेंगलुरु इस सीजन अभी तक कुल 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 6 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में 5वें स्थान पर है। बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.387 है। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स भी इस सीजन अभी तक 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 7 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर विराजमान है। चेन्नई का नेट रन रेट +0.528 है। ऐसे में करोड़ों फैंस की नजर 18 मई पर टिकी हुई है। खास बात है कि इस मैच में सिर्फ जीत से बेंगलुरु क्वालीफाई करने के लिए योग्य नहीं हो पाएगी, क्योंकि बेंगलुरु अगर अगला मैच जीत जाती है, तो भी 7 मैच ही जीत पाएगी। ऐसे में आरसीबी को नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु की लगातार 5वीं जीत, दिल्ली की उम्मीद को लगा झटका
क्वालीफिकेशन के लिए RCB को कितनी बड़ी जीत चाहिए
इतना तो आप समझ ही गए होंगे कि अगर बेंगलुरु को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है, तो चेन्नई को बड़ी हार देनी होगी। लेकिन एक सवाल आता है कि कितनी बड़ी जीत। बेंगलुरु इस मैच में अगर पहले बल्लेबाजी करती है और चेन्नई को 180 रनों का लक्ष्य देती है, तो आरसीबी को 18 रनों से जीत की जरूरत होगी। दूसरी ओर अगर आरसीबी चेज कर रही होती है, तो 180 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में चेज करना होगा। अगर आरसीबी इस अंतर के साथ चेन्नई को हरा देती है, तो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के योग्य बन जाएगी। ऐसे में आरसीबी की पूरी कोशिश होगी कि चेन्नई के खिलाफ जान की बाजी लगा दें और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लें।
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
21 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines