Playoff Coincidence With RCB like WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखा है। अब 18 मई को आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ निर्णायक मुकाबला खेलना है। अगर इस मैच में बेंगलुरु की जीत हो जाएगी, तो वह प्लेऑफ में पहुंचने के लिए योग्य बन जाएगी। फैंस की जो उम्मीद सो गई थी, वह एक बार फिर से जाग उठी है। आरसीबी के फैंस अपने मन में यह सपना सजा रहे हैं कि बेंगलुरु आईपीएल 2024 की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहेगी। इस कड़ी में बेंगलुरु की मेंस टीम के साथ एक ऐसा संयोग बन रहा है, जो बिलकुल आरसीबी की वुमेंस टीम की तरह है। इस संयोग को देखते हुए फैंस के मन में ट्रॉफी जीतने की उम्मीद बढ़ चुकी है।
ये भी पढ़ें:- RCB के फेवर में अंकतालिका का गणित, एक नहीं… दो रास्ते से कर सकती है क्वालीफाई
आरसीबी की वुमेंस भी हो सकती थी बाहर
डब्ल्यूपीएल 2024 भी आईपीएल की भांति बेहद रोमांचक हुआ था। डब्ल्यूपीएल में भी ऐसा लगा था कि आरसीबी अब क्वालीफाई नहीं कर पाएगी, लेकिन आरसीबी की वुमेंस टीम ने शानदार वापसी की और ट्रॉफी जीतने तक लगातार जीत दर्ज करती रही। आरसीबी की वुमेंस टीम को डब्ल्यूपीएल के 17वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से हार मिली थी। यहां से ऐसा लग रहा था कि बेंगलुरु प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी, लेकिन इसके बाद बेंगलुरु ट्रॉफी जीतने तक लगातार सभी मैचों को अपने नाम करती रही। अब ऐसा ही कुछ आरसीबी की मेंस टीम के साथ देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: 18 मई को करो या मरो मुकाबला, क्वालिफिकेशन के लिए बेंगलुरु को कितनी बड़ी जीत की जरूरत?
क्या है आरसीबी के साथ बनने वाला संयोग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2024 में आखिरी हार कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली थी। यह आईपीएल 2024 का 36वां मैच था, खास बात है कि बेंगलुरु को भी इस मैच में एक रन से हार मिली थी। आरसीबी की वुमेंस टीम की तरह, बेंगलुरु भी एक रन से मैच गंवाने के बाद लगातार मैच जीतते जा रही है। केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद बेंगलुरु लगातार 5 मुकाबले जीत चुकी है। यह संयोग काफी खास है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि आरसीबी की मेंस टीम भी वुमेंस टीम की तरह ट्रॉफी जीतने तक मैच जीतते रहेगी। बेंगलुरु को अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 मई को खेलना है, अब देखने वाली बात होगी कि आरसीबी ट्रॉफी की दिशा में एक और कदम बढ़ा पाती है या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
33 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines