T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 में रविवार 24 मार्च को दो मुकाबले है। जिसमें से पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। तो वहीं वहीं मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं टी20 विश्व कप 2024 के मध्यनजर ये आईपीएल 2024 भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है। जो खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगा उसको सेलेक्टर्स आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुन सकते हैं। वहीं अब एक खिलाड़ी ने शानदार पारी खेलकर टी20 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है।
संजू सैमसन की टीम में जगह पक्की!
टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के लिए सबसे अहम इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज को चुनना है। जिसमें कई खिलाड़ियों के नाम शामिल है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले जा रहे मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान संजू सैमसन ने महज 33 गेंदों पर अर्धशतक ठोक कर टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। संजू मैच की शुरुआत से ही काफी कमाल की लय में दिखाई दिए।
संजू सैमसन का 2020 के बाद से आईपीएल सीजन के पहले मैच में प्रदर्शन
74(32) बनाम सीएसके 2020
119(63) बनाम पीके 2021
55(27) बनाम एसआरएच 2022
55(32) बनाम एसआरएच 2023
50*(33) बनाम एलएसजी 2024
मैच में संजू ने खेली शानदार पारी
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ संजू सैमसन ने शानदार पारी खेली। बल्लेबाजी करते हुए संजू ने 52 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान संजू ने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। बता दें, साल 2020 के बाद से संजू सैमसन आईपीएल के अपने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाते आ रहे हैं।
इस मैच में भी संजू ने अपने इस पुराने रिकॉर्ड को जारी रखा। संजू की इस शानदार पारी के बाद फैंस को भी उम्मीद है कि आगे भी आईपीएल में संजू का ये शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा और टीम20 विश्व कप 2024 में संजू टीम में अपनी जगह पक्की कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें:- RR vs LSG: संजू की कप्तानी पारी, लखनऊ के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य
ये भी पढ़ें:- RCB vs PBKS Head To Head: बेंगलुरु को पहली जीत की तलाश, पंजाब को हराना नहीं होगा आसान; जाने आंकड़े
ये भी पढ़ें:- RR vs LSG: पिछले कुछ सालों में कौन रहा KL Rahul का बेस्ट फ्रेंड, वापसी के बाद क्रिकेटर ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines