IPL 2024 RR Journey in Points Table: आईपीएल 2024 में क्वालीफाई करने वाली चारों टीमों के नाम सामने आ गए हैं। बीते रविवार को डबल हेडर था, जिसमें यह भी तय हो गया कि नंबर दो पर कौन सी टीम रहेगी और नंबर 3 पर कौन सी टीम रहेगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2024 की शुरुआत भले ही शानदार रही थी, लेकिन अंत बेहद ही खराब रहा है। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन की ऐसी टीम रही, जो शुरुआती 9 मैचों में से 8 मैच जीत चुकी थी। अंकतालिका पर राजस्थान का सिक्का चल रहा था, लेकिन आखिरी के 5 मैचों में पासा ऐसा पलटा कि राजस्थान नंबर 1 और 2 पर जगह तक नहीं बना सका है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पहले किया क्वालीफाई… अब बारिश ने दिया RCB को बड़ा तोहफा, आसान हुई आगे की राह
अंकतालिका के राजा का हुआ बुरा हाल
संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स को आखिरी 5 मैचों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ही वह टीम है, जो लंबे समय तक टॉप पर विराजमान रही थी, लेकिन एक बार हार का सिलसिला शुरू हुआ, तो वह थमने का नाम ही नहीं लिया। इस हार की शुरुआत 2 मई को हैदराबाद के खिलाफ 1 रन से मिली हार के साथ हुई थी। राजस्थान आखिरी 5 मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत पाया है। एक समय के लिए ऐसा लग रहा था कि राजस्थान इस सीजन फिर से ट्रॉफी अपने नाम करने वाली है, लेकिन राजस्थान का प्रदर्शन देखकर अब ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकेगा।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: यश दयाल के पिता को सताया था 5 छक्कों वाला डर, फिर दिल ने कहा- कुछ अच्छा होगा
22 मई को खेला जाएगा एलिमिनेटर मैच
राजस्थान आईपीएल 2024 में तीसरे स्थान के लिए क्वालीफाई कर सका है। आरआर का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाना था, लेकिन बारिश होने के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया, इस कारण से राजस्थान ने तीसरे स्थान के लिए क्वालीफाई किया है। अब क्वालीफायर मुकाबले शुरू होने वाले हैं। आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस मुकाबले में राजस्थान वापसी कर पाता है, या फिर आरसीबी जीत का सिलसिला बरकरार रखने में कामयाब रहेगी।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines