IPL 2024 Rachin Ravindra CSK: आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे अंगूठे की चोट के चलते आईपीएल 2024 के पहले फेज से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सामने बड़ा सवाल ये है कि आखिर अब डेवोन कॉन्वे की जगह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग कौन करेगा? जिसके बाद अब सीएसके के लिए ओपनिंग करने को लेकर एक युवा खिलाड़ी का नाम सामने निकलकर आ रहा है।
न्यूजीलैंड के ही दूसरे खिलाड़ी को मिलेगी जिम्मेदारी
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के सीएसके से बाहर होने के चलते अब उनकी जगह सीएसके के लिए ओपनिंग करने को लेकर न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है। बता दें, रचिन रविंद्र ने वनडे विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले थे। इसके बाद से ही आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें रचिन रविंद्र पर टिकी थी।
आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स इस कीवी बल्लेबाज को खरीदने में कामयाब रही थी। जिसके बाद अब रचिन रविंद्र को आईपीएल 2024 में रितुराज गायकवाड़ के साथ सीएसके के लिए ओपनिंग करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें, आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा।
रचिन रविंद्र का क्रिकेट करियर
रचिन रविंद्र पहली बार आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में एमएस धोनी की टीम सीएसके को रचिन से काफी ज्यादा उम्मीदें होगी। रचिन रविंद्र का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर अभी तक काफी शानदार रहा है। रचिन ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 6 टेस्ट, 25 वनडे और 20 टी20 मैच खेले हैं। 6 टेस्ट मैच में बल्लेबाजी करते हुए रचिन ने 433 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। इसके अलावा 25 वनवडे मैचों में रचिन ने 820 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 3 अर्धशतक निकेल हैं। वहीं 20 टी20 मैचों में रचिन के बल्ले से 214 रन निकले हैं। इस दौरान रचिन ने एक अर्धशतक लगाया है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने बदल दिया अपना कप्तान, इस स्टार खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: CSK को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते शुरुआती मैचों में स्टार खिलाड़ी का खेलना मुश्किल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR टीम को गौतम का ‘गंभीर संदेश’, ‘बॉलीवुड की तरह नहीं है आईपीएल’
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
28 mins agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
1 hr ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया को लगा चौथा झटका, कप्तान अय्यर अर्धशतक बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
2 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
3 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
4 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines