IPL 2024 PRIZE MONEY: 22 मार्च से शुरू हुआ आईपीएल 2024 अब रोमांचक दौर में आ पहुंचा है। जहां पर फैंस को बहुत जल्दी प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों के नाम पता चल जाएंगे। हालांकि, काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी है, लेकिन कुछ टीमों के मैच बाकी है, जिससे अभी फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। साल 2008 से शुरू हुआ IPL अब एक महंगी लीग के साथ ही कई लोगों की कमाई का जरिया भी बन चुकी है। जहां पर इस लीग में BCCI को नए खिलाड़ी मिलते हैं तो वहीं पूर्व क्रिकेटरों को भी मेंटर और कोच बनने का मौका मिलता है।
विनर टीम होगी मालामाल
क्या आप जानते हैं कि इस बार IPL जीतने वाली टीम को कितनी धनराशि मिलेगी? जब 2008 में IPL शुरू हुआ उस वक्त प्राइज मनी से इस वक्त की प्राइज मनी में चार गुना का इजाफा हुआ है। पिछले साल IPL में चेन्नई सुपर किंग्स विजेता रही थी। जिसको IPL की प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिले थे। रिपोर्ट की मानें तो IPL 2024 के लिए 46.5 करोड़ रुपये की प्राइस मनी तय की गई है। विनर टीम को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि रनर-अप टीम को 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ थर्ड पोजीशन पर रहने वाली टीम को 7 करोड़ और फोर्थ नंबर पर रहने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे।
ऑरेज-पर्पल कैप विनर को मिलेंगे लाखों
BCCI IPL को और बेहतर करने के लिए हर साल कुछ ना कुछ नए बदलाव करता है। लीग में व्यक्तिगत तौर पर नए बदलाव से टीम के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी लाभ मिलता है। जैसे कि ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को मिलती है, जो लीग में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंजबाज को पर्पल कैप मिलती है। दोनों खिलाड़ी (बल्लेबाज-गेंदबाज) को 15-15 लाख रुपये मिलते हैं। इसी तरह मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर खिलाड़ी को भी 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। जबकि गेमचेंजर खिलाड़ी 12 लाख रुपये मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: LSG vs KKR Playing 11: प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी कोलकाता!, लखनऊ की नजर हिसाब बराबर करने पर
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: तेज गेंदबाजी से लेकर खिलाड़ियों की फॉर्म तक, जानें भारतीय स्क्वॉड की 5 खामियां
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines