Arshdeep Singh 150 T20 Wickets : आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो काफी हद तक सही साबित होता हुआ भी दिखाई दिया। वहीं इस मैच में पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इसके साथ ही अर्शदीप ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अर्शदीप ने बनाया नया कीर्तिमान
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्शदीप सिंह काफी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। एक ही ओवर में अर्शदीप ने सनराइडर्स हैदराबाद को दो बड़े झटके दिए। अर्शदीप ने पहले ट्रैविस हेड और फिर एडन मारक्रम को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही अर्शदीप के नाम टी20 क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। टी20 क्रिकेट में अर्शदीप ने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं।
अर्शदीप ने अपने 123वें मैच में 150 टी20 विकेट हासिल किए है। अब अर्शदीप ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भी पीछे छोड़ दिया। पैट कमिंस को अपने 150 टी20 विकेट पूरे करने में 134 मैच लगे थे। जिसके बाद अब अर्शदीप उनसे आगे निकल चुके हैं।
पावरप्ले में पंजाब की शानदार गेंदबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पावरप्ले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने काफी कमाल की गेंदबाजी की। पावरप्ले में पंजाब के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 3 बड़े झटके दिए थे। जिसमें अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटके थे। इसके अलावा एक विकेट सैम करन ने हासिल किया था। पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर 40 रन बनाए थे। हैदराबाद ने अपने टॉप-3 बल्लेबाजों को पावरप्ले में ही खो दिया था।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन! एशिया कप 2016 में ढाया था कहर; T20 WC में लाएगा तूफान
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 से पहले मिल गए ‘2-2 युवराज’, यही दिलाएंगे Team India को वर्ल्ड कप का ‘ताज’!
ये भी पढ़ें:- चार साल बाद टीम में हुई घातक खिलाड़ी की एंट्री, T20 WC 2024 में साबित होगा सबसे बड़ा हथियार!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines