IPL 2024 Shikhar Dhawan Injury: आईपीएल 2024 में आज 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों टीमें अपनी-अपनी तीसरी जीत की तलाश में है। अभी तक इन दोनों टीमों ने 6-6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से इन दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। यहां से एक गलती इन दोनों टीमों को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। वहीं इस मैच से पहले पंजाब किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इस मैच में भी नहीं खेल पाएंगे।
कब होगी धवन की वापसी
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी शिखर नहीं खेल पाए थे। जिसके चलते मैच में सैम करन को कप्तानी करते हुए देखा गया था। अब धवन की इंजरी को लेकर टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी का बयान सामने आया है।
सुनील जोशी ने बताया कि धवन रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। शिखर अभी आगे कुछ और मैचों से बाहर रह सकते हैं। धवन की गैरमौजूदगी में सैम करन ही टीम की कप्तानी करेंगे। सैम टीम का अच्छा नेतृत्व कर रहे हैं टीम को उन पर काफी भरोसा भी है। बता दें, शिखर धवन इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। धवन टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं अभी तक धवन के बल्ले से इस सीजन 152 रन निकले हैं। अब टीम को धवन की वापसी का इंतजार है।
पंजाब पर मंडराया प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा
इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं। जिसमें से शिखर धवन की टीम को 2 मैचों में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में पंजाब की टीम आठवें नंबर पर मौजूद है। यहां से पंजाब के लिए हर मैच काफी अहम है अगर टीम एक या दो मैच हार जाती है तो उस पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। टीम का टॉप ऑर्डर पंजाब के लिए फ्लॉप साबित हो रहा है, जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दिल्ली की जीत ने इन टीमों की बढ़ाई टेंशन, प्लेऑफ से बाहर होने का मंडराया खतरा
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘गुस्सा नहीं-गुस्सा नहीं’ ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को किया ऐसे शांत; स्टंप माइक में कैद हुई आवाज
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
25 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
49 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines