IPL 2024 Mohammed Shami To Hardik Pandya: टीम इंडिया के खतरनाक तेज गेंदबाज और आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले मोहम्मद शमी इन दिनों चोट के चलते क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं। लेकिन शमी आईपीएल का कोई भी मैच देखने से नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं अब मोहम्मद शमी मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी से बेहद निराश दिखे हैं। शमी ने आईपीएल 2024 में हार्दिक द्वारा हो रही खराब गेंदबाजी पर सवाल उठाए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
2 ओवर में खर्च किए 41 रन
आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन अभी तक बेहद खराब रहा है। बल्लेबाजी पांड्या की कुछ हद तक ठीकठाक रही है लेकिन गेंदबाजी में हार्दिक ने काफी निराश किया है। अभी तक हार्दिक ने आईपीएल 2024 में जितने भी ओवर किए उनमे 10 रन से ऊपर खर्च किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 अप्रैल को खेले गए मैच में तो हार्दिक ने महज 2 ओवर में बिना विकेट हासिल किए 41 रन खर्च कर डाले थे। जिसके बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पांड्या की गेंदबाजी पर सवाल उठाए हैं।
वीडियो में शमी ने कहा कि पांड्या ने 2 ओवर डाले और 41 रन खर्च किए। बहुत महंगे साबित हुए। अगर उनकी जगह कोई गेंदबाजी करता और वो 3-3 या 4-4 रन खर्च करता तो शायद मुंबई के लिए टारगेट को हासिल करना आसान होता। शमी के इस वीडियो पर अब फैंस भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।
10 रन से हारी मुंबई इंडियंस
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए थे। दिल्ली की तरफ से जेक फ्रैजर ने महज 27 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा स्टब्स ने 48 और शाई होप ने 41 रनों की पारी खेली। वहीं 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोर 247 रन बनाए। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 46 और टिम डेविड ने 37 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सबसे दमदार टीम इंडिया सामने आईं, संजू को हटाकर पूर्व दिग्गज ने शामिल किया चौंकाने वाला नाम
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पंत कर रहे थे बल्लेबाजी, हार्दिक पांड्या हो गए आगबबूला; जानें क्या था पूरा मामला?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: एक टीम प्लेऑफ में आई, 3 की लगभग तय विदाई!
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
7 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
46 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines