Mohammad Shami Ruled Out IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण से पहले गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई अधिकारी के हवाले से जानकारी दी कि मोहम्मद शमी पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। उनके एंकल में इंजरी है जिसकी लंदन में वह सर्जरी करवाएंगे। इसके बाद 1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी उनके खेलने पर सस्पेंस बन गया है। गुजरात की टीम को पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद यह दूसरा झटका लगा है। शुभमन गिल आगामी सीजन में टीम की कप्तानी करेंगे।
पीटीआई ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी शेयर की है। इसमें लिखा गया कि भारतीय पेसर मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर हो गए हैं क्योंकि उनके बाएं पैर के एंकल में इंजरी है। वह लंदन में इसकी सर्जरी करवाएंगे। पीटीआई ने इस जानकारी को BCCI सूत्र के हवाले से लिखा है। मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वनडे वर्ल्ड कप के वह लीडिंग विकेट टेकर थे। एएनआई ने भी शमी को लेकर यही जानकारी दी है।
शुभमन गिल के लिए बड़ी चुनौती
गुजरात टाइटंस इस बार अपने नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी। हार्दिक पांड्या टीम में अब नहीं हैं और टीम के दूसरे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद शमी भी बाहर हो चुके हैं। ऐसे में गुजरात के लिए काफी चुनौतियां होने वाली हैं। पिछले दोनों सीजन में गुजरात की टीम ने फाइनल खेला है। आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन भी बनी थी। पिछले सीजन में टीम रनर अप रही थी।
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, केन विलियमसन, दर्शन नालकांडे, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी (पूरे सीजन से बाहर), आर साई किशोर, राशिद खान, नूर अहमद, जोशुआ लिटिल, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, मोहित शर्मा, शाहरुख खान, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, सुशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।
टी20 वर्ल्ड कप खेलना हुआ मुश्किल
अगर आपको बता दें कि 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होना है। वहीं मई के पहले सप्ताह तक टीमों को अपना स्क्वॉड जारी करना होगा। इसके अलावा 20 मई तक टीमों को अपना स्क्वॉड फाइनल करना पड़ सकता है। टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड का ऐलान आईपीएल 2024 के प्रदर्शन के लिहाज से ही होना माना जा रहा है। शमी ने लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल खेला भी नहीं है। यह कहना मुश्किल होगा कि वह सीधे वर्ल्ड कप में उतरेंगे। इस लिए अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रांची टेस्ट से एक दिन पहले प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए 2 बड़े बदलाव
यह भी पढ़ें- IPL 2024 : ये पांच खिलाड़ी आईपीएल के बाद ले सकते हैं रिटायरमेंट! देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines