IPL 2024 Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल 2024 ऑक्शन में केकेआर ने स्टार्क को 24.5 करोड़ रूपये में खरीदा था। जिसके बाद स्टार्क आईपीएल ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए थे। वहीं अब केकेआर टीम से जुड़ने से पहले मिचेल स्टार्क का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि आईपीएल हमेशा से थोड़ा सर्कस जैसा लगा है।
आईपीएल में वापसी को लेकर उत्साहित स्टार्क
आईपीएल 2024 से पहले मिचेल स्टार्क ने क्रिकेट.कॉम.एयू से बातचीत करते हुए बताया कि आईपीएल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग है, इसमे वापसी करने के लिए मैं काफी अत्साहित हूं। निश्चित रूप से थोड़ी चुनौतियां होगी और ये काफी रोमांचक होने वाला है। आईपीएल हमेशा एक सर्कस जैसा होता है और मैं इसके लिए काफी उत्सुक हूं। 8 साल के बाद मैं आईपीएल में वापसी कर रहा हूं और केकेआर के साथ जुड़कर काफी खुश हूं।
ऐसा रहा स्टार्क का IPL करियर
मिचेल स्टार्क को आखिरी बार आईपीएल में साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलते हुए देखा गया था। जिसके बाद साल 2018 में भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को खरीदा था लेकिन साल 2018 आईपीएल सीजन में स्टार्क केकेआर के लिए एक भी मैच नहीं खेले थे और उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। अभी तक स्टार्क ने आईपीएल में महज दो ही सीजन खेले हैं जिसके बाद अब आईपीएल 2024 में स्टार्क अपना तीसरा सीजन खेलेंगे। अभी तक स्टार्क ने आईपीएल में 27 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 34 विकेट दर्ज हैं।
वनडे विश्व कप 2023 में किया शानदार प्रदर्शन
मिचेल स्टार्क ने वनडे विश्व कप 2023 में काफी कमाल का प्रदर्शन किया था। इस टूर्नामेंट में स्टार्क ने 16 विकेट हासिल किए थे और ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी। तबसे आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें स्टार्क पर टिकी थी। आईपीएल 2024 ऑक्शन में मिचेल स्टार्क को खरीदने के लिए काफी टीमों में रेस लगी थी लेकिन अंत में केकेआर ने बाजी मारी थी।
ये भी पढ़ें:- IPL से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ स्टार! इस खिलाड़ी की खुल सकती है किस्मत
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: स्टीव स्मिथ को ऑक्शन में नहीं मिला था खरीदार, अब मिली बड़ी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: दोस्ती-यारी वाला दिया था कैप्शन, अय्यर को टैग कर ट्रोल हुए ईशान किशन
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
12 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
51 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
55 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines