Suryakumar Yadav Wayne Parnell: सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तबाही मचाते नजर आ रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने फैंस की नसों में रोमांच भर दिया। सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सूर्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सन राइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्या ने 51 गेंदों में 12 चौके-6 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 102 रन ठोके। उनकी इस आतिशी पारी को देख साउथ अफ्रीका का क्रिकेटर रोमांचित हो उठा।
वेन पार्नेल बोले- क्या किसी ने सूर्यकुमार यादव का डीएनए टेस्ट कराया है?
दरअसल, सूर्या का तूफान देख साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर वेन पार्नेल ने एक्स पर मजेदार पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ”क्या किसी ने सूर्यकुमार यादव का डीएनए टेस्ट कराया है। ये खिलाड़ी बहुत अलग है।” वेन पार्नेल साउथ अफ्रीका के अनुभवी क्रिकेटर हैं। उन्होंने वनडे में 99, टी-20 में 59 और टेस्ट में 15 विकेट चटकाए हैं। वेन पार्नेल आईपीएल में आरसीबी के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने 33 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन पार्नेल ने 7 मैचों में 9 विकेट चटकाए थे।
सूर्या की स्टाइलिश पारी
सूर्या ने सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वाकई बेहद अलहदा पारी खेली। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में मैदान के चारों ओर स्टाइलिश शॉट लगाए। उनके एक से एक गगनचुंबी छक्के देख पूरे वानखेड़े स्टेडियम में रोमांच भर गया। सूर्या ने अपनी सेंचुरी भी स्टाइलिश अंदाज में पूरी की। उन्होंने छक्का लगाया और शानदार शतक जमाया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने छक्का ठोक जड़ी सेंचुरी, बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: MI vs SRH: मुंबई की जीत ने अंकतालिका की बदल दी सूरत, इन 4 टीमों की जान में जान आई
हालांकि सूर्या की हालत सही नहीं लगी। उन्होंने दौड़ने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। इसके बावजूद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और मुंबई इंडियंस को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे। सूर्या ने इससे पहले केकेआर के खिलाफ शानदार फिफ्टी जमाई थी। वे इस सीजन चार बार 50 से अधिक रन बना चुके हैं। मुंबई इंडियंस की टीम इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में एक पायदान ऊपर चढ़कर 9वें स्थान पर पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच KKR को लेकर बड़ी खबर, कोलकाता की बजाय गुवाहाटी पहुंची गई टीम की फ्लाइट
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया के बाद पाकिस्तान ने रिवील की जर्सी, नए अंदाज में नजर आई बाबर की सेना
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
35 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines