Mohammad Nabi Gives Birth To New Controversy in MI: मुंबई इंडियंस के ही खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने मुंबई इंडियंस में नए विवाद को जन्म दे दिया है। इससे हार्दिक पांड्या के साथ-साथ नबी भी सुर्खियों में आ गए हैं। मोहम्मद नबी अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत मिली थी। लेकिन इस मैच में हार्दिक की कप्तानी सवालों के घेरे में रहे थे। एमआई को आखिरी में विकेट की सख्त जरूरत थी, लेकिन पांड्या ने मोहम्मद नबी से एक ओर भी गेंदबाजी नहीं कराई। हालांकि आखिरी तक मुंबई जैसे-तैसे मैच को जीत पाया। मैच के बाद नबी ने अपने इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या को लेकर जो पोस्ट शेयर किया, इसके बाद उन्होंने नए विवाद को जन्म दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- Fact Check: मेगा ऑक्शन पर वायरल हुआ प्रीति जिंटा का बयान, ‘रोहित के लिए जान की बाजी लगा दूंगी’
नबी ने हार्दिक के खिलाफ वाला पोस्ट किया शेयर
हार्दिक पांड्या पर पहले से ही गाज गिरी हुई है। हार्दिक को अपनी टीम का पूरी तरह से सहयोग नहीं मिल पा रहा है। सभी खिलाड़ी आपस में ही बंटे हुए हैं। इस बीच मोहम्मद नबी ने भी अपने पोस्ट से दिखा दिया कि उन्हें भी हार्दिक की कप्तानी पसंद नहीं आ रही है। नबी ने अपने इंस्टाग्राम पर हार्दिक को लेकर जो पोस्ट किया था, तुरंत बाद उसे डिलीट भी कर दिया था, लेकिन फिर भी तब तक इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया था। नबी का यह पोस्ट मुंबई इंडियंस की असलियत को दर्शा रहा है। बता दें कि ‘Heisenberg’ नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने इस मैच में हार्दिक की कप्तानी की आलोचना की थी। यूजर ने लिखा था इस मैच में मोहम्मद नबी से एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कराना, अजीबोगरीब कप्तानी को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें:- CSK vs LSG: राहुल ने बढ़ाई थाला की मुश्किलें, इन 2 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ कठिन
इस पोस्ट में क्या लिखा था
इसके अलावा यूजर ने लिखा नबी को गेंदबाजी नहीं देना आश्चर्यजनक था। नबी ने आखिरी में 2 शानदार कैच लपके और एक बल्लेबाज को रन आउट भी किया। इस कारण से मुंबई यह मुकाबला जीत पाई है। इस जीत में मोहम्मद नबी का काफी योगदान रहा है। मोहम्मद नबी ने इस यूजर के पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया। फिर क्या था, विवाद तो होना ही थी। विवाद होते देख नबी ने अपनी स्टोरी को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट वायरल हो गया था। ऐसे में नबी ने अपने पोस्ट से कई खुलासे करने के साथ-साथ नए विवाद को भी जन्म दे दिया है।
ये भी पढ़ें;- DC vs SRH: दिल्ली के सामने बड़ी चुनौती, जीतना है मैच, तो प्लेइंग इलेवन में ये बदलाव जरूरी
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
36 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
43 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines