MI vs CSK Rohit Sharma Record Alert: आईपीएल 2024 का 29वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मैच के लिए फैंस में काफी जोश भरा है। इस मैच को आईपीएल का सबसे बड़ा मैच माना जाता है। ये दोनों ही आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी टीमें है।
दोनों टीमें अभी तक 5-5 बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है। वहीं इस मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। रोहित इस मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।
रोहित रच सकते हैं टी20 क्रिकेट में इतिहास
मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में शुरुआत कुछ खास नहीं रही है टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में मुंबई ने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज करके अपनी वापसी के संकेत दे दिए थे। वहीं अब तक हर मैच में रोहित शर्मा ने मुंबई को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर तेज शुरुआत दिलाई है।
अब इस मैच में रोहित एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं जिससे वे 3 छक्के दूर है। इस मैच में रोहित 3 छक्के लगाने के साथ टी20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। ये कारनामा अभी तक टी20 क्रिकेट में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है।
रोहित शर्मा का टी20 करियर
रोहित शर्मा ने अभी तक 431 टी20 मुकाबले खेले हैं। जिसकी 418 पारियों में उनके बल्ले से 11312 रन निकले हैं। इस दौरान ने 74 अर्धशतक और 7 शतक लगाए हैं। जिसमें रोहित के बल्ले से 497 छक्के निकले हैं। वहीं रोहित ने 1017 चौके भी लगाए हैं।
ये भी पढ़ें:- KKR vs LSG आखिरकार फॉर्म में लौटा आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी, लखनऊ की तोड़ी कमर
ये भी पढ़ें:- RCB vs SRH Head To Head: दूसरी जीत पर होगी बेंगलुरु की नजर, हैदराबाद को हराना आसान नहीं
ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya की चोट बढ़ा सकती है टीम इंडिया की टेंशन, जानें कौन होगा परफेक्ट रिप्लेसमेंट?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
24 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
48 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines