IPL 2024 MI vs CSK: आईपीएल 2024 का 29वां रोमांचक मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच को चेन्नई ने जीत लिया है। चेन्नई की ये इस सीजन चौथी जीत है तो वहीं मुंबई इंडियंस की चौथी हार है। इस मैच में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रन बनाए थे।
जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना सकी और सीएसके ने 20 रन से मैच को जीत लिया। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने काफी कमाल की पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में पूर्व कप्तान कामयाब नहीं हो सके। रोहित ने आईपीएल में पूर् 12 साल के बाद शतक जड़ा है। रोहित ने इस मैच में 105 रन बनाए। वहीं चेन्नई की जीत में इन चार खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है।
1. रुतुराज गायकवाड़
चेन्नई की जीत में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बड़ी भूमिका निभाई है। बल्लेबाजी करते हुे गायकवाड़ ने कमाल की पारी खेली थी। इस मैच में गायकवाड़ ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 69 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान गायकवाड़ ने 5 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए थे।
2. शिवम दुबे
शिवम दुबे ने भी इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। बल्लेबाजी करते हुए शिवम दुबे ने 38 गेंद पर 66 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान दुबे ने 10 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। दुबे का भी सीएसके की जीत में अहम योगदान रहा है।
3. एमएस धोनी
सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भले ही इस मैच में मात्र 4 गेंद खेलने को मिली हो लेकिन इन 4 गेंद पर धोनी ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। इन चार गेंदों पर धोनी ने 3 शानदार छक्के लगाए। धोनी ने 4 गेंदों पर 500 के स्ट्राइक रेट से 20 रन ठोके।
4. मथीशा पथिराना
इस मैच को जिताने में सबसे अहम भूमिका सीएसके के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने निभाई है। इस मैच में मथीशा पथिराना ने कमाल की गेंदबाजी की। गेंदबाजी करते हुए मथीशा पथिराना ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा कारनामा
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: 42 की उम्र में MS Dhoni के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए ये कारनामा
ये भी पढ़ें:- MI vs CSK: 6,6,6..आखिरी ओवर में धोनी ने की हार्दिक की पिटाई, मैदान में आया MS का तूफान
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines