MS Dhoni DRS Controversy: आईपीएल के इस सीजन में अंपायर्स को अपने फैसलों के चलते आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में भी अंपायर के विवादित फैसलों के चलते खूब बवाल हुआ था। अब चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में भी इसी तरह का विवादित फैसला देखने को मिला। खास बात यह है कि डीआरएस धोनी ने लिया था। जिसके बदले में अंपायर को फैसला बदलना पड़ा।
क्या दबाव में थे अंपायर?
वैसे तो चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर अपने बेहतरीन फैसलों के लिए जाने जाते हैं। कई बार उन्होंने ऐसे डीआरएस लिए जिसके फैसले वाकई बेहद चौंकाने वाले थे। उनके ज्यादातर रिव्यू सही साबित होते हैं। यही वजह है कि डीआरएस को ‘धोनी रिव्यू सिस्टम’ भी कहा जाने लगा, लेकिन अब उनके द्वारा लिए गए डीआरएस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है और क्यों ये कहा जा रहा है कि अंपायर भी धोनी के दबाव में दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: MS Dhoni ने जड़ दिया अद्भुत छक्का, कभी नहीं देखा माही का ऐसा रूप
मोहसिन खान की बॉल को वाइड दिया करार
ये वाकया 19वें ओवर में हुआ। मोहसिन खान ने पहली गेंद डाली तो ये बल्ले की पहुंच से काफी दूर तक गई। इसलिए फील्ड अंपायर ने इसे वाइड करार दे दिया। अब मोहसिन ने पहली गेंद को इसी क्षेत्र में दोबारा डाला। ये पहले से थोड़ी पास थी। इसलिए फील्ड अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया, लेकिन धोनी ने इसे चैलेंज किया और डीआरएस ले लिया। अब अंपायर ने इसे चेक किया। जिसमें साफ नजर आया कि बॉल बल्ले के नीचे से होकर गुजरी है और ये पहुंच में भी थी। हालांकि थर्ड अंपायर ने इसे वाइड माना। इस फैसले पर एलएसजी के कप्तान केएल राहुल ने भी हैरानी जताई।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: एमएस धोनी ने आईपीएल में रचा इतिहास, तोड़ डाला एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड
फैंस ने भी उठाए सवाल
कुछ फैंस ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। एक फैन ने लिखा- गेंद साफ तौर पर उनकी पहुंच में है। इसे वाइड नहीं माना जा सकता। एक ने लिखा- अंपायर एमएस धोनी के प्रति पूर्वाग्रह प्रदर्शित कर रहे हैं। हाल ही में एक क्रिकेट मैच के दौरान उन्होंने वाइड बॉल के लिए डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) की मांग की, जिसे अंपायर ने वाइड नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल ने मैच के बाद जीता दिल, एमएस धोनी को दिया खास सम्मान, देखें वीडियो
यहां तक कि कमेंटेटरों ने भी धोनी के फैसले की सराहना की। इसी तरह की एक घटना पिछले दिन घटी, जब एक अन्य खिलाड़ी डेविड ने वाइड गेंद के लिए रिव्यू की मांग की, जिसे बाद में वाइड करार दिया गया। आगे फैन ने कहा कि कमेंटेटर्स को भी निष्पक्ष रहना चाहिए और जनता के दबाव के आगे नहीं झुकना चाहिए।
ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: धोनी का मैदान पर आना ‘कान’ के लिए खतरनाक, मैच के बाद मिली बड़ी वॉर्निंग
मोहम्मद कैफ ने भी उठाए सवाल
अंपायर के इस फैसले पर न सिर्फ फैंस बल्कि कुछ पूर्व क्रिकेटर भी सवाल उठाते नजर आए। मोहम्मद कैफ ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए। कैफ ने कहा कि गेंद वाइड नहीं थी, देनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: राहुल ने बढ़ाई थाला की मुश्किलें, इन 2 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ कठिन
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘MS Dhoni का खौफ…’, केएल राहुल ने मैच के बाद बताया युवा गेंदबाजों का हाल
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
24 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
49 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
50 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines