IPL 2024 Star Player Comeback: आईपीएल 2024 का आगाज होने में बस 24 घंटे कुछ का समय शेष है। उससे पहले भारतीय टीम और एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खुशखबरी सामने आई है। टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने एक बार फिर से वापसी कर ली है। गौरतलब है कि राहुल हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद चोटिल हो गए थे और फिर इलाज के लिए लंदन भी गए थे। मगर अब फ्रेंचाइजी ने देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए उनकी वापसी की गुड न्यूज दी है।
यह गुड न्यूज सिर्फ आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के लिए भी है। आईपीएल के तुरंत बाद 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में आईपीएल का प्रदर्शन टीम के वर्ल्ड कप स्क्वाड के सेलेक्शन में काफी मददगार साबित होगा। राहुल टीम के लिए तीन रोल निभा सकते हैं। वह विकेटकीपर, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और ओपनर की भूमिका अदा करने में माहिर हैं। ऐसे में उनका फिट होना टीम के लिए अच्छी खबर है।
फ्रेंचाइजी ने किया खास स्वागत
आईपीएल फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल की वापसी का खास अंदाज में ऐलान किया। टीम ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पूरा पिछले एक साल की जर्नी का वीडियो शेयर किया है। इसमें पिछले सीजन जब बीच से ही राहुल चोटिल होकर बाहर थे। उसके बाद उनका बैसाखी के सहारे दिखना, फिर वापसी करते हुए वर्ल्ड कप में शतक लगाना, एशिया कप में कमाल करना और टेस्ट मैच में भी शतक जड़ने के फुटेज देखने को मिलेंगे। इसमें दिखाया गया है कि कैसे इंजरी के बाद राहुल अब वापसी के लिए तैयार हैं।
https://twitter.com/LucknowIPL/status/1770507576783876224
लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन (उपकप्तान), आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मायर्स, मार्कस स्टॉयनिस, प्रेरक मांकड, युद्धवीर सिंह, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन उल हक, देवदत्त पडिक्कल, अरशद खान, डेविड विली (शुरुआती कुछ मैचों से बाहर), एश्टन टर्नर, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्शीन कुलकर्णी, शिवम मावी।
लखनऊ सुपर जायंट्स का शेड्यूल
- 24 मार्च- बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर (दोपहर 3.30 बजे)
- 30 मार्च- बनाम पंजाब किंग्स, लखनऊ (शाम 7.30 बजे)
- 7 अप्रैल- बनाम गुजरात टाइटंस, लखनऊ (शाम 7.30 बजे)
यह भी पढ़ें- IPL 2024: इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी ने आईपीएल से वापस लिया नाम, फ्रेंचाइजी को लगा डबल झटका
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘कैमरा के आगे क्या-क्या करना पड़ता,’ रोहित-हार्दिक की मुलाकात पर भड़के फैंस
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines